फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Fake social media posts are becoming a challenge for fair elections, said CEC Rajeev Kumar

Election Commissioner: फर्जी सोशल मीडिया पोस्ट निष्पक्ष चुनाव के लिए बन रहे चुनौती...बोले CEC राजीव कुमार

Tue, 06 Dec 2022 03:04 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Tue, 06 Dec 2022 03:04 PM IST
सार

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि लोकतंत्र, भारत की परंपराओं में गहराई से निहित है। उन्होंने कहा कि भारत में स्वतंत्र, निष्पक्ष, समावेशी चुनाव कराने के लिए एक मजबूत चुनावी प्रक्रिया सुनिश्चित की गई है।

विज्ञापन
Fake social media posts are becoming a challenge for fair elections, said CEC Rajeev Kumar
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार - फोटो : ANI

विस्तार

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने मंगलवार को कहा कि फर्जी सोशल मीडिया पोस्ट स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों को प्रभावित कर रहे हैं और ये सभी चुनाव प्रबंधन निकायों के लिए एक आम चुनौती बनते जा रहे हैं। दरअसल, सीईसी राजीव कुमार ने यह बात आज दिल्ली में जर्मनी की विदेश मंत्री एनालेना बेयरबॉक के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के दौरान कही।

विज्ञापन

 

राजीव कुमार ने कहा कि लोकतंत्र, भारत की परंपराओं में गहराई से निहित है। उन्होंने कहा कि भारत में स्वतंत्र, निष्पक्ष, समावेशी चुनाव कराने के लिए एक मजबूत चुनावी प्रक्रिया सुनिश्चित की गई है। इसके लिए एक करोड़ से अधिक मतदान कर्मियों को तैनात किया गया है, उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग हर चरण में राजनीतिक दलों की भागीदारी सुनिश्चित करता है।

विज्ञापन


आम चुनौती बन रहा सोशल मीडिया नैरेटिव 

मुख्य चुनाव आयुक्त ने इस दौरान कहा कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों को संभावित रूप से प्रभावित करने वाले फर्जी सोशल मीडिया नैरेटिव का अधिकांश चुनाव प्रबंधन निकायों के लिए एक आम चुनौती के रूप में उभर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


जर्मन विदेश मंत्री ने की सराहना 
इस दौरान जर्मनी की विदेश मंत्री एनालेना बेयरबॉक दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत में विविध भौगोलिक, सांस्कृतिक और मतदाताओं की चुनौतियों के बावजूद चुनावी प्रबंधन के लिए चुनाव आयोग की सराहना की। इस दौरान चुनाव आयोग ने जर्मन प्रतिनिधिमंडल को मतदाताओं की भागीदारी और चुनावी प्रक्रिया की जानकारी दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed