{"_id":"58a58bd54f1c1b1235d87302","slug":"fake-currency-of-2-lakh-rupees-in-new-notes-siezed-by-bsf-on-bangladesh-border","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नए नोट में 2 लाख की फेक करेंसी बरामद, सिक्युरिटी फीचर्स में लगाई सेंध ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
नए नोट में 2 लाख की फेक करेंसी बरामद, सिक्युरिटी फीचर्स में लगाई सेंध
टीम डिजिटल/अमर उजाला, कोलकाता
Updated Fri, 17 Feb 2017 03:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने बुधवार को दो हजार रुपये के जाली नोटों की पहली बड़ी खेप बरामद की है। इन नोटों में मौजूद सिक्युरिटी फीचर्स में काफी सेंध लगा दी गई है। तस्कर केवल नोट बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले कागज की कॉपी नहीं कर सके।
विज्ञापन
बीएसएफ सूत्रों ने बताया कि दो हजार रुपये के 100 नोट मालदा जिले में कालियाचक ब्लाक के चुड़ीयांतपुर से बरामद किए गए। इन नोटों को सीमा पार से कंटीले तारों की बाड़ के ऊपर से भारतीय सीमा में फेंका गया था।
विज्ञापन
यहां से किसी भारतीय एजेंट को इसे दूसरी जगह ले जाना था। लेकिन जहां इन नोटों को फेंका गया वहां सुरक्षा बल के जवान मौजूद थे। उन्होंने फौरन इसे जब्त कर लिया।
विज्ञापन
जीरो लाइन के पास हुई नोटों की बरामदगी
नोटों की बरामदगी मंगलवार को 21 साल के उमर फारूक की गिरफ्तारी के अगले दिन ही हुई है। इस बार जीरो लाइन के एक गांव से जाली नोट बरामद हुए। यह गांव बॉर्डर पर बाड़ेबंदी और अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर के पिलरों के बीच स्थित है।
फेक नोटों को ट्रैक करने के लिए बनी स्पेशल टीम ने इलाके से उमर फारुक को गिरफ्तार किया है। उमर मंगलवार को अपने गिरोह के दूसरे मेंबर्स से मिलने गया था।
बहुत सालों से थी नोट तस्कर की तलाश
जांच करने पर टीम को पता चला कि नकली नोटों की खेप बुधवार सुबह बांग्लादेश से भारत पहुंचने वाली है।सुरक्षा एजेंसियों को नकली नोटों के कारोबार के सिलसिले में भारतीय नागरिक उमर की तलाश थी।
सूत्रों ने बताया कि उमर को मालदा जिले के गोपालगंज से उस समय गिरफ्तार किया गया जब वह दो हजार के नकली नोट का नमूना लेकर किसी दूसरे एजेंट से मुलाकात करने जा रहा था।