फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Fake CBI officers looted Rs 30 lakh and jewellery from businessman house in kolkata

Kolkata: 'स्पेशल 26' के अंदाज में सीबीआई अफसर बनकर व्यापारी के घर पर मारा छापा, 30 लाख नकद और गहने लूट कर फरार

Tue, 13 Dec 2022 02:35 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: गुलाम अहमद Updated Tue, 13 Dec 2022 02:35 PM IST
सार

Fake CBI officers: कोलकाता में अपराधियों ने फिल्स 'स्पेशल 26' के अंदाज में एक व्यवसायी के घर पर लूट की वारदात को अंजाम दिया और 30 लाख रुपये नकदी और लाखों के गहने लूट कर फरार हो गए।

विज्ञापन
Fake CBI officers looted Rs 30 lakh and jewellery from businessman house in kolkata
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social Media

विस्तार

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में लुटेरों के एक समूह ने सीबीआई अधिकारी बनकर एक व्यवसायी के घर की तलाशी ली और 30 लाख रुपये नकदी और लाखों के गहने लूट कर फरार हो गए। कोलकाता पुलिस ने मंगलवार को बताया कि मामला शहर के भवानीपुर इलाके का है।

विज्ञापन


व्यावसायी 60 वर्षीय सुरेश वाधवा ने लूट के संबंधमें पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा है कि सोमवार सुबह लगभग आठ बजे 7-8 लोग उनके घर पहुंचे और खुद को सीबीआई अधिकारी बताया। इसके बाद घर की तलाशी लेनी शुरू कर दी।
विज्ञापन


वाधवा ने मीडिया को बताया कि लुटेरे तीन गाड़ियों में सवार होकर पहुंचे, जिन पर पुलिस का स्टीकर लगा हुआ था। मैंने दरवाजा खोला और उन्होंने मुझे यह कहते हुए रोक लिया कि वे सीबीआई अधिकारी हैं। मैंने उनसे पहचान पत्र दिखाने को कहा, लेकिन तब तक वे घर में घुस आए। उन्होंने दावा किया कि जाने से लुटेरों ने कहा कि कुछ समय बाद जब्ती सूची भेजी जाएगी और 30 लाख रुपये और लाखों के गहने लेकर चले गए। अपराधियों ने यह भी कहा कि बाद में उन्हें सीबीआई कार्यालय बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को परिवार के करीबी लोगों पर शक
वहीं, व्यवसायी की शिकायत के बाद कोलकाता पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि कोलकाता पुलिस के जासूसी विभाग के अधिकारियों को जांच सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच से पता चला है कि अपराधी पूरी योजना के साथ व्यावसायी के आवास पर पहुंचे थे। पुलिस को इस मामले में परिवार के करीबी लोगों की भूमिका पर संदेह है।


पुलिस अधिकारी ने कहा कि हम वाधवा के नौकरों और उनके खेत में काम करने वाले अन्य लोगों से पूछताछ कर रहे हैं, क्योंकि अपराधियों के पास वाधवा के घर के अंदर की जानकारी थी कि नकदी और गहने कहां रखे हैं। उन्होंने कहा कि हम अपराध का खुलासा करने के लिए सीसीटीवी फुटेज की मदद ले रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed