फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Fact Check, Before Lok Sabha Elections 2019 message claiming death of TN Seshan goes viral

सोशल मीडिया का दावा, नहीं रहे पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त टीएन शेषन, जानिए क्या है सच्चाई

Wed, 10 Apr 2019 11:52 AM IST
Prachi Priyam चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prachi Priyam Updated Wed, 10 Apr 2019 11:52 AM IST
विज्ञापन
Fact Check, Before Lok Sabha Elections 2019 message claiming death of TN Seshan goes viral
अमर उजाला पड़ताल

सोशल मीडिया पर किसी भी खबर को सच बता कर लोगों के बीच फैलाना आम बात हो गई है। बीते दिनों सोशल मीडिया पर पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त टी एन शेषन भी फर्जी खबरों के ऐसे हमले का शिकार होने से नहीं बच पाए। व्हाट्सऐप पर अचानक ही एक मैसेज आया जिसमें दावा किया जा रहा था कि टीएन शेषन अब हमारे बीच नहीं रहे।

विज्ञापन


मैसेज में शेषन और उनकी पत्नी की फोटो के साथ लिखा हुआ था कि पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त श्री टीएन शेषन, जिनसे कभी सभी राजनीतिक दलों को डर लगता था,  आज सुबह उनका निधन हो गया। कल उनकी धर्मपत्नी का देहांत हो गया था और आज वो भी चल बसे। उनके कोई बच्चे नहीं थे और लंबे समय से वे एक वृद्ध घर में रहते थे। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें।
विज्ञापन



देखते ही देखते यह मैसेज देश भर में आग की तरह फैल गया। केवल आम जनता ही नहीं बल्कि इस वायरल मैसेज ने दो केंद्रीय मंत्रियों को भी अपनी चपेट में ले लिया। केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने शेषन के निधन की खबर को ट्विटर पर शेयर करते हुए शोक व्यक्त किया। कुछ देर बाद उनके इस ट्वीट को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी रीट्वीट किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहती है अमर उजाला की पड़ताल?

अमर उजाला की पड़ताल में पता चला कि यह दूसरी बार है जब शेषन इस तरह के फर्जी निधन की खबर का शिकार हुए हैं। इससे पहले भी पिछले साल अप्रील में उनकी पत्नी जयालक्षमी शेषन की मृत्यु के बाद ऐसी खबर वायरल हुई थी कि टीएन शेषन का निधन हो गया है।



तमिलनाडु कैडर के 1955 बैच के आईएएस ऑफइसर रहे टी एन शेषन जिवित और बिल्कुल स्वस्थ हैं। चुंकि देश में चुनावों के वक्त टीएन शेषन चर्चा का विषय होते हैं इसलिए तमाम जगहों से ऐसी खबरें वायरल की जाती हैं। सोशल मीडिया के अलग अलग ग्रुप और पेज पर शेयर की जा रही शेषन के निधन की यह खबर बिल्कुल गलत और निराधार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed