फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Fact Check: a picture is viral saying Jyoti Paswan raped and murdered know what is the truth

पड़ताल: ज्योति पासवान के दुष्कर्म और हत्या की वायरल तस्वीरों का क्या है सच?

Sun, 05 Jul 2020 06:50 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: Tanuja Yadav Updated Sun, 05 Jul 2020 06:50 PM IST
विज्ञापन
Fact Check: a picture is viral saying Jyoti Paswan raped and murdered know what is the truth
ज्योति पासवान की हत्या का दावा करती वायरल तस्वीरों का सच - फोटो : AMAR UJALA

कोरोना लॉकडाउन के दौरान हरियाणा के गुरूग्राम से अपने बीमार पिता को साइकिल पर बैठाकर 1,200 किलोमीटर दूर दरभंगा तक लाने वाली ज्योति पासवान एक बार फिर खबरों में हैं। तीन महीने पहले जब ज्योति अपने पिता को साइकिल पर बैठाकर खुद साइकिल चलाकर दरभंगा लाई थी, तो उसे साइकिल गर्ल नाम दिया गया था।

विज्ञापन



देश-विदेश में ज्योति पासवान की खूब चर्चा हुई थी, यहां तक कि ज्योति पासवान पर फिल्म बनाने के भी कई ऑफर आए थे लेकिन कल से सोशल मीडिया पर ज्योति पासवान के बलात्कार और हत्या का दावा करने वाली तस्वीरें वायरल हो रही हैं। 
विज्ञापन


क्या दावा किया जा रहा है?
सोशल मीडिया पर वायरस तस्वीरों में दावा किया जा रहा है कि बिहार के दरभंगा में ज्योति का बलात्कार कर उसकी हत्या कर दी गई है। तस्वीरों में लोगों ने दावा किया है कि ज्योति एक पड़ोसी के बाग से आम चुनने गई थी, लेकिन वहां बच्ची का गला रेत कर उसकी हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्विटर और फेसबुक पर ये तस्वीरें तेजी से वायरल हुई और लोगों ने भी तस्वीरों पर विश्वास कर उन्हें अपने सोशल मीडिया से शेयर करना शुरू कर दिया। यहां हम आपको ट्विटर के कुछ यूजर्स के ट्वीट दिखा रहे हैं जो ज्योति नाम की लड़की की हत्या करने वाले दावो को शेयर कर रहे हैं।
 

 


सच जानने के लिए की पड़ताल
अमर उजाला की फैक्ट चेक टीम ने जब सच जानने के लिए पड़ताल की तो पाया कि बिहार के दरभंगा में एक ज्योति नाम की लड़की की मौत हुई है लेकिन ये ज्योति पासवान नहीं बल्कि ज्योति कुमारी है। एक जैसा नाम और कद-काठी होने की वजह से लोगों के बीच ये संशय पैदा हुआ और उन्होंने धड़ल्ले से फोटो वायरल करनी शुरू कर दी।

अमर उजाला की फैक्ट टीम ने ज्योति पासवान, बिहार दरभंगा, दरभंगा न्यूज और इस तरह के की वर्ड्स गूगल पर डालें। इसके अलावा बिहार के दो-तीन मीडिया संस्थानों की वेबसाइट को भी खंगाला। जिसके बाद पता चला कि दरभंगा के पतोर थाना क्षेत्र में 13 साल की एक लड़की एक जुलाई मृत अवस्था में एक बगीचे में पाई गई। 

लेकिन दरभंगा एसएसपी बाबू राम ने पत्रकारों को बताया कि ज्योति की मौत करंट लगने के बाद दम घुटने से हुई। पुलिस ने बलात्कार के किसी मामले से इनकार किया है। ज्योति कुमारी का शव जिसके बगीचे में मिला उनका नाम अर्जुन मिश्र है, वो एक पूर्व सैनिक हैं।

अर्जुन ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि जंगली सुअरों के आतंक की वजह से बगीचे में नंगे तार का एक घेरा लगवाया था और इसमें करंट दौड़ता है। हालांकि इस पूरे मामले पर दरभंगा के एसएसपी बाबूराम का कहना है कि अफवाह फैलाने वालों पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 

क्या निकला निष्कर्ष?
अमर उजाला की फैक्ट टीम की ओर से जांच-पड़ताल करने के बाद ये निष्कर्ष निकला कि जिस 13 साल की लड़की की मौत हुई है, उसका नाम ज्योति कुमारी है और ज्योति पासवान जो साइकिल से 1,200 किलोमीटर अपने पिता को बैठाकर दरभंगा लेकर आई थी वो सुरक्षित है और अपने घर पर साइकिल ट्रायल की तैयारी कर रही हैं। एक जैसा नाम होने की वजह से सोशल मीडिया पर लोग उलझन में पड़ गए और ज्योति पासवान के नाम से खबर शेयर करने लगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed