फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Facing cyber-attack over CAA pamphlet picture, says Wayanad collector Adeela Abdulha

सीएए पैम्फलेट को लेकर 'साइबर गुंडागर्दी' का शिकार हुईं वायनाड कलेक्टर

Fri, 10 Jan 2020 07:34 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वायनाड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वायनाड Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 10 Jan 2020 07:34 AM IST
विज्ञापन
Facing cyber-attack over CAA pamphlet picture, says Wayanad collector Adeela Abdulha
वायनाड की जिला कलेक्टर अदीला अब्दुल्ला - फोटो : एएनआई

वायनाड की जिला कलेक्टर अदीला अब्दुल्ला ने गुरुवार को कहा कि उन्हें सोशल मीडिया पर साइबर हमले का सामना करना पड़ा था। उन्होंने बताया कि यह तब हुआ जब उन्होंने केरल में एक भाजपा कार्यकर्ता द्वारा नागरिकता कानून पर पैम्फलेट को स्वीकार किया।

विज्ञापन


अदीला ने कहा, बिना सही तथ्यों को जाने सोशल मीडिया पर फर्जी बातों को फैलाना साइबर कानून के तहत गलत है। एक जिला कलेक्टर होने के नाते मैं दोनों पक्षों से अनुरोध करनी हूं कि मुझे अपनी राजनीतिक कैंपेन से दूर रखें।
विज्ञापन


बता दें कि, सीएए के प्रावधानों को समझाने के लिए भाजपा डोर-टू-डोर कैंपेन चला रही है। इसी के लेकर भाजपा नेता और कार्यकर्ता अदीला के कार्यालय पहुंचे थे और उन्हें एक पैम्फलेट दी थी। किसी ने इस दौरान की तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी, जो बाद में वायरल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अदीला ने कहा, इस घटना के बाद से मुझे साइबर गुंडागर्दी का सामना करना पड़ रहा है। इसने सभी सीमाओं को लांघ दिया है। लोगों ने मुझे और मेरे कार्यालय का सोशश मीडिया पर दुरुपयोग किया है। मैं उनके खिलाफ कठोर पुलिसिया कार्रवाई करूंगी।


उन्होंने कहा, एक जिला कलेक्टर होने के नाते हमारे कार्यालय आने वाले लोगों के पैम्फलेट व ज्ञापन आदि लेना मेरा फर्ज है, खास तौर पर अगर पर किसी राजनीतिक दल के प्रतिनिधि है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed