फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Facebook, WhatsApp and Instagram servers down, users face huge problems

Server down: फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम की छह घंटे बाद बहाल हुईं सेवाएं, कंपनी ने असुविधा के लिए मांगी माफी

Tue, 05 Oct 2021 04:48 AM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Tue, 05 Oct 2021 04:48 AM IST
सार

रात करीब 9.15 बजे फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम के सर्वर डाउन होने से यूजर्स को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन
Facebook, WhatsApp and Instagram servers down, users face huge problems
व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम - फोटो : iStock

विस्तार

सोमवार रात को दुनिया भर में फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम का सर्वर अचानक डाउन हो गया। रात करीब 9.15 बजे तीनों के सर्वर डाउन हो गए जिससे यूजर्स को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब छह घंटे बाद तक यूजर्स इन तीनों प्लेटफॉर्म्स को इस्तेमाल नहीं कर पाए। हालांकि तड़के साढ़े चार बजे फेसबुक ने ट्वीट करके सेवाएं फिर से बहाल हो ने की जानकारी दी। इसके साथ ही कंपनी यूजर्स को हुई असुविधा के लिए माफी भी मांगी। आउटेज की यह समस्या पैदा होने पर लोग न तो मैसेज भेज पा रहे थे और न ही उन्हें कोई मैसेज मिल रहा था।

विज्ञापन


सेवा बहाल होने पर व्हाट्सएप ने भी अपने आधिकारिक हैंडल से एक ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। व्हाट्सएप ने अपने ट्वीट में कहा कि धीरे-धीरे सेवा बहाल हो रही है और हम पूरी सतर्कता के साथ इस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। उन सभी लोगों से माफी मांगते हैं जो कुछ समय के लिए व्हाट्सएप का उपयोग नहीं कर पाए। धैर्य बनाए रखने के लिए आप सभी का धन्यवाद। हमारे पास इस संबंध में और अधिक जानकारी आने पर उसे आपसे साझा करेंगे।
विज्ञापन


वॉट्सएप-फेसबुक ने जारी किया बयान
इससे पहले इसे लेकर वॉट्सएप ने कहा कि हमें कुछ लोगों द्वारा इसके काम नहीं करने की शिकायतें मिली हैं। हम इसे सही करने का प्रयास कर रहे हैं और जल्द से जल्द इस संबंध में अपडेट देंगे। वहीं, पैरेंट कंपनी फेसबुक ने भी बयान जारी करते हुए कहा- हमें पता है कि कुछ लोगों को हमारे ऐप और उत्पादों को लेकर समस्या आ रही है। हम जल्द से जल्द इसे ठीक करने की कोशिश कर रहे हैं। असुविधा के लिए हम क्षमा चाहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन




वेब और स्मार्टफोन दोनों पर नहीं कर रहा था काम
वेब और स्मार्टफोन दोनों पर ही वाट्सएप और इंस्टाग्राम काम नहीं कर रहे थे। एंड्रायड, आईओएस और वेब प्लेटफॉर्म सभी पर ये दिक्कत आ रही थी। लोगों को न नए संदेश मिल रहे थे और न ही वे किसी को संदेश भेज पा रहे थे। इसी तरह फेसबुक और इंस्टाग्राम पर न्यूजफीड रिफ्रेश पर 'रिफ्रेश नहीं कर सकते' का संदेश आ रहा था।


डाउन डिटेक्टर (DownDetector) पर लोगों ने वाट्सएप के काम नहीं करने की शिकायत की। इंस्टाग्राम और फेसबुक को लेकर भी यूजर्स ने यही शिकायत की। संदेश न भेज पाने से यूजर्स को मुश्किलें आ रही हैं। डाउनडिटेक्टर डॉट कॉम के मुताबिक एंड्रॉयड और आईओएस यूजर्स ने यह समस्या महसूस की और करीब 50 हजार लोगों ने सर्वर डाउन होने की शिकायत दर्ज कराई।




लोगों ने इन प्लेटफार्म पर आ रही समस्या की जानकारी ट्विटर पर दी। तीनों सोशल मीडिया प्लेटफार्म के डाउन होने के बारे में 8.5 लाख ट्वीट किये गए। व्हाट्सएप ने भी अपने ट्विटर हैंडल पर बताया कि आईटी टीम इस समस्या को दूर करने के लिए काम कर रही है। हालांकि फेसबुक की ओर से कोई बयान नहीं आया। 



इस दौरान ट्विटर पर लोगों ने खूब संदेश लिखे। फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम का सर्वर डाउन होने की शिकायत यूजर्स ने ट्विटर पर की। कई लोगों ने इसे लेकर मजेदार मीम्स भी शेयर किए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed