{"_id":"614891018ebc3e3de744fd80","slug":"facebook-india-has-given-important-responsibility-to-former-ips-officer-rajiv-agarwal","type":"story","status":"publish","title_hn":"Facebook : फेसबुक इंडिया ने पूर्व आईपीएस अधिकारी राजीव अग्रवाल को सौंपी अहम जिम्मेदारी ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Facebook : फेसबुक इंडिया ने पूर्व आईपीएस अधिकारी राजीव अग्रवाल को सौंपी अहम जिम्मेदारी
Mon, 20 Sep 2021 07:23 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Amit Mandal
Updated Mon, 20 Sep 2021 07:23 PM IST
सार
फेसबुक ने पू्र्व आईपीएस राजीव अग्रवाल पर बड़ा दांव खेला है। कंपनी अपने बयान में कहा कि राजीव अग्रवाल इस भूमिका में फेसबुक के लिए महत्वपूर्ण नीति विकास पहलों को परिभाषित करेंगे और उनका नेतृत्व करेंगे।
विज्ञापन
Rajiv Agrawal
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फेसबुक इंडिया ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1993 बैच के उत्तर प्रदेश कैडर के अधिकारी रहे राजीव अग्रवाल को अहम जिम्मेदारी सौंपी है। कंपनी ने उन्हें अपना सार्वजनिक नीति निदेशक नियुक्त किया है। सोमवार को फेसबुक ने एक बयान जारी कर यह जानकारी दी। राजीव, अंखी दास की जगह लेंगे जिन्होंने विवाद के बाद पिछले साल अक्तूबर में पद छोड़ दिया था।
विज्ञापन
कंपनी ने अपने बयान में कहा कि राजीव अग्रवाल इस भूमिका में फेसबुक के लिए महत्वपूर्ण नीति विकास पहलों को परिभाषित करेंगे और उनका नेतृत्व करेंगे। इन पहलों में उपयोगकर्ता सुरक्षा, डेटा संरक्षण एवं गोपनीयता, समावेश और इंटरनेट शासन शामिल हैं।
विज्ञापन
अजित मोहन को रिपोर्ट करेंगे
अग्रवाल इस भूमिका में फेसबुक इंडिया के उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक अजित मोहन को रिपोर्ट करेंगे। वह भारतीय नेतृत्व टीम का हिस्सा होंगे। इससे पहले राजीव अग्रवाल ऑनलाइन टैक्सी सेवा प्रदाता उबर में भारत और दक्षिण एशिया के लिए सार्वजनिक नीति के प्रमुख के तौर पर काम कर रहे थे।
विज्ञापन
राजीव अग्रवाल ने भारतीय प्रशासनिक अधिकारी के रूप में 26 वर्ष अपनी सेवा दी है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के नौ जिलों में बतौर जिलाधिकारी के रूप में काम किया है। इस दौरान उन्होंने उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग में संयुक्त सचिव के रूप में बौद्धिक संपदा अधिकारों पर भारत की पहली राष्ट्रीय नीति का संचालन किया और भारत के बौद्धिक संपदा कार्यालयों के डिजिटल परिवर्तन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।