{"_id":"5c5c5c13bdec22738e36ae7c","slug":"facebook-change-his-policy-about-political-advertisement-before-lok-sabha-elections-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव से पहले फेसबुक की बड़ी पहल, राजनीतिक विज्ञापनों के साथ देनी होगी स्पष्ट जानकारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
चुनाव से पहले फेसबुक की बड़ी पहल, राजनीतिक विज्ञापनों के साथ देनी होगी स्पष्ट जानकारी
Thu, 07 Feb 2019 09:55 PM IST
Nilesh Kumar
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली
Published by: Nilesh Kumar
Updated Thu, 07 Feb 2019 09:55 PM IST
विज्ञापन
facebook
लोकसभा चुनाव 2019 से पहले फेसबुक राजनीतिक विज्ञापनों के मामले में पारदर्शिता लाने के लिए नई पहल करने जा रहा है। इसके अनुसार अब विज्ञापनों के साथ स्पष्टीकरण भी देना होगा। कंपनी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
कंपनी ने कहा कि गुरुवार से राजनीतिक विज्ञापनों के ऊपर यह जानकारी रहेगी कि किसने विज्ञापन प्रकाशित किया है या उसके लिये किसने भुगतान किया है। लोग विज्ञापनों की एक लाइब्रेरी को भी एक्सेस कर सकेंगे।
विज्ञापन
कंपनी के सार्वजनिक नीति निदेशक (भारत एवं दक्षिण एशिया) शिवनाथ ठुकराल ने कहा कि गुरुवार से लोगों को विज्ञापन के साथ विज्ञापनदाता या उसके लिये भुगतान करने वाले की भी जानकारी मिलेगी। इससे लोगों को इस बाबत अधिक जानकारी मिलेगी कि उन्हें दिख रहे विज्ञापनों के पीछे कौन लोग हैं।
विज्ञापन
कंपनी इस महीने से देश में राजनीतिक विज्ञापन चला रहे या इनके लिये भुगतान कर रहे पेजों को प्रबंधित करने वाले लोगों की प्राथमिक भौगोलिक स्थिति भी दिखाना शुरू करेगी। मालूम हो कि भारत में फेसबुक के करीब 20 करोड़ उपभोक्ता हैं।