फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Facebook change his policy about political advertisement before lok sabha elections 2019

चुनाव से पहले फेसबुक की बड़ी पहल, राजनीतिक विज्ञापनों के साथ देनी होगी स्पष्ट जानकारी

Thu, 07 Feb 2019 09:55 PM IST
Nilesh Kumar भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Published by: Nilesh Kumar Updated Thu, 07 Feb 2019 09:55 PM IST
विज्ञापन
Facebook change his policy about political  advertisement before lok sabha elections 2019
facebook

लोकसभा चुनाव 2019 से पहले फेसबुक राजनीतिक विज्ञापनों के मामले में पारदर्शिता लाने के लिए नई पहल करने जा रहा है। इसके अनुसार अब  विज्ञापनों के साथ स्पष्टीकरण भी देना होगा। कंपनी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


कंपनी ने कहा कि गुरुवार से राजनीतिक विज्ञापनों के ऊपर यह जानकारी रहेगी कि किसने विज्ञापन प्रकाशित किया है या उसके लिये किसने भुगतान किया है। लोग विज्ञापनों की एक लाइब्रेरी को भी एक्सेस कर सकेंगे।
विज्ञापन


कंपनी के सार्वजनिक नीति निदेशक (भारत एवं दक्षिण एशिया) शिवनाथ ठुकराल ने कहा कि गुरुवार से लोगों को विज्ञापन के साथ विज्ञापनदाता या उसके लिये भुगतान करने वाले की भी जानकारी मिलेगी। इससे लोगों को इस बाबत अधिक जानकारी मिलेगी कि उन्हें दिख रहे विज्ञापनों के पीछे कौन लोग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी इस महीने से देश में राजनीतिक विज्ञापन चला रहे या इनके लिये भुगतान कर रहे पेजों को प्रबंधित करने वाले लोगों की प्राथमिक भौगोलिक स्थिति भी दिखाना शुरू करेगी। मालूम हो कि भारत में फेसबुक के करीब 20 करोड़ उपभोक्ता हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed