फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Facebook can launch its new Internet satellite next year

फेसबुक अगले साल लॉन्च कर सकता है अपना नया इंटरनेट सेटेलाइट

Sun, 22 Jul 2018 12:42 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 22 Jul 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
Facebook can launch its new Internet satellite next year

सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट कंपनी फेसबुक खुद के नए इंटरनेट सेटेलाइट एथेना पर काम कर रही है। इसे 2019 की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। इस सेटेलाइट को लॉन्च करने का मकसद वंचित करोड़ों लोगों को इंटरनेट सुविधा मुहैया कराना है। एक वेबसाइट की रिपोर्ट में कहा गया है कि फेसबुक ने अमेरिकी संघीय संचार आयोग (एफसीसी) के सामने प्वाइंटव्यू टेक एलएलसी नाम से एक आवेदन दायर किया है। 

विज्ञापन


इसका मकसद वंचित करोड़ों लोगों को इंटरनेट से जोड़ना है

इसके अनुसार, परियोजना को दुनिया भर के ऐसे क्षेत्रों में कुशलतापूर्वक ब्रॉडबैंड की पहुंच प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है, जहां अभी यह सेवा नहीं है। फेसबुक ने एथेना परियोजना पर काम करने की बात स्वीकार की है। कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि मौजूदा वक्त में हमारे पास विशिष्ट परियोजनाओं के बारे में जानकारी देने के लिए कुछ खास नहीं है लेकिन हमारा मानना है कि सेटेलाइट तकनीक भावी पीढ़ी की ब्रॉडबैंड आधारभूत संरचना का एक अहम आधार होगा। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी को ले जाना संभव हो सकेगा, जहां इंटरनेट कनेक्टिविटी कम है या है ही नहीं।
विज्ञापन


दो अन्य कंपनियां भी होड़ में

फेसबुक लो अर्थ ऑर्बिट में सेटेलाइट के जरिए इंटरनेट की पहुंच बढ़ाने की दिशा में काम करने वाली एकलौती कंपनी नहीं है। एलेन मस्क की स्पेस एक्स और सॉफ्ट बैंक द्वारा समर्थित वनवेब दो अन्य प्रमुख कंपनियां हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed