{"_id":"6180a28fa6046b5f637a66dd","slug":"facebook-bans-bangladeshi-writer-taslima-nasreens-facebook-account-for-seven-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक: बांग्लादेशी लेखिका तसलीमा नसरीन का फेसबुक अकाउंट सात दिनों के लिए फिर किया बैन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
फेसबुक: बांग्लादेशी लेखिका तसलीमा नसरीन का फेसबुक अकाउंट सात दिनों के लिए फिर किया बैन
Tue, 02 Nov 2021 07:59 AM IST
Kuldeep Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 02 Nov 2021 07:59 AM IST
सार
मशहूर बांग्लादेशी लेखिका तसलीमा नसरीन ने फेसबुक अकाउंट फिर बैन होने की जानकारी ट्विटर पर दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, फेसबुक ने सच बोलने के लिए फिर से 7 दिनों के लिए प्रतिबंधित कर दिया है।
विज्ञापन
मशहूर बांग्लादेशी लेखिका तसलीमा नसरीन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फेसबुक ने मशहूर बांग्लादेशी लेखिका तसलीमा नसरीन का फेसबुक अकाउंट फिर बैन कर दिया है। इसकी जानकारी खुद लेखिका ने दी है। लेखिका ने ट्विटर पर लिखा, फेसबुक ने सच बोलने के लिए फिर से 7 दिनों के लिए प्रतिबंधित कर दिया है।
विज्ञापन
लेखिका ने कहा, सच बोलने की मिल रही सजा
इस विषय पर एक अन्य ट्वीट में नसरीन ने लिखा कि फेसबुक ने मुझ पर यह लिखने के लिए प्रतिबंधित कर दिया है कि इस्लामवादियों ने बांग्लादेशी हिंदू घरों और मंदिरों को यह मानते हुए नष्ट कर दिया है कि हिंदुओं ने हनुमान की मूर्ति की जांघ पर कुरान रखा था। लेकिन जब यह खुलासा हुआ कि इकबाल हुसैन ने ऐसा किया था ना कि हिंदुओं ने तो इस्लामवादी चुप थे। इकबाल के खिलाफ कुछ नहीं कहा और कुछ नहीं किया गया।
विज्ञापन
पहले भी तसलीमा के अकाउंट पर लग चुकी है रोक
यह पहली बार नहीं है जब लेखिका के अकाउंट को फेसबुक ने बैन किया है। इससे पहले तसलीमा ने बीते वर्ष 16 मार्च को आरोप लगाया था कि फेसबुक ने उन्हें 24 घंटे के लिए प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने से रोक दिया है। 2015 में भी लेखिका के फेसबुक अकाउंट को कथित रूप से रोका गया था।
विज्ञापन