{"_id":"5cf8f2b7bdec220700635339","slug":"facebook-and-whatsapp-down-worldwide-including-india-reason-not-clear","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत समेत कई देशों में ठप हुईं फेसबुक और व्हाट्सएप की सेवाएं, कारण साफ नहीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारत समेत कई देशों में ठप हुईं फेसबुक और व्हाट्सएप की सेवाएं, कारण साफ नहीं
Thu, 06 Jun 2019 04:32 PM IST
Gaurav Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Gaurav Pandey
Updated Thu, 06 Jun 2019 04:32 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
सोशल मीडिया साइट फेसबुक और मैसेजिंग एप व्हाट्सएप की सेवाएं गुरुवार को भारत समेत दुनियाभर के कई स्थानों पर ठप हो गईं। हालांकि, ऐसा होने के पीछे का कारण अभी साफ नहीं हो पाया है। इसका पता तब चला जब कई देशों से माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर फेसबुक डाउन होने की शिकायतें आने लगीं। इस दौरान लोगों को फेसबुक पर पोस्ट करने में समस्या आई। यह समस्या करीब आधे घंटे तक बनी रही।
विज्ञापन
इसके बाद फेसबुक की डेपलपर्स वेबसाइट पर एक बयान जारी किया गया जिसमें कहा गया कि हमें कुछ सेवाओं के लिए कनेक्शन एरर की शिकायत मिली है। अभी हम इस समस्या की जांच कर रहे हैं। वहीं, कई यूजर्स ने व्हाट्सएप डाउन होने की शिकायत भी की है। जानकारी के अनुसार यूजर्स एप से मैसेज भेज या रिसीव नहीं कर पा रहे थे। हालांकि, इस समस्या का सामना सभी यूजर्स को नहीं करना पड़ा।
विज्ञापन