फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Fabricated says Tamil Nadu Finance Minister on audio clip on purported comments about DMK first family

DMK: 'सीएम स्टालिन के परिवार से जुड़ा ऑडियो क्लिप मनगढ़ंत', तमिलनाडु के वित्त मंत्री ने दावे को किया खारिज

Sun, 23 Apr 2023 12:11 AM IST
वीरेंद्र शर्मा पीटीआई, चेन्नई
पीटीआई, चेन्नई Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Sun, 23 Apr 2023 12:11 AM IST
सार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई ने हाल ही में अपने ट्विटर पेज पर एक क्लिप साझा की। जिसमें डीएमके अध्यक्ष और मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि और दामाद सबरीसन की संपत्ति का खुलासा करने का दावा किया गया।

विज्ञापन
Fabricated says Tamil Nadu Finance Minister on audio clip on purported comments about DMK first family
Dr P Thiaga Rajan - फोटो : twitter

विस्तार

तमिलनाडु के वित्त मंत्री पलानीवेल थियागा राजन(पीटीआर) ने शनिवार को ऑडियो क्लिप को मनगढ़ंत बताकर खारिज कर दिया, जिसमें दावा किया गया है कि उन्होंने सत्तारूढ़ डीएमके के परिवार के बारे में कुछ टिप्पणियां की हैं।

विज्ञापन


ट्वीट में संपत्ति का खुलासा करने का किया गया दावा
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई ने हाल ही में अपने ट्विटर पेज पर एक क्लिप साझा की। जिसमें डीएमके अध्यक्ष और मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि और दामाद सबरीसन की संपत्ति का खुलासा करने का दावा किया गया। वित्त मंत्री पलानीवेल थियागा राजन ने ऑडियो क्लिप को मनगढ़ंत बताते हुए कहा कि तकनीक की मदद से ऐसी क्लिप तैयारी की जा सकती है।
विज्ञापन


वित्त मंत्री ने खुद को फ्री स्पीच का मजबूत समर्थक बताते हुए कहा कि उन्होंने कई आरोपों का जवाब नहीं दिया है, लेकिन इस बार उन्हें ऐसा करने के लिए मजबूर किया गया। उन्होंने कहा, क्लिप का सार्वजनिक रूप से उपलब्ध तकनीकी विश्लेषण स्पष्ट रूप से दिखाता है कि यह प्रामाणिक नहीं है। तकनीकी का इस्तेमाल करके मनगढ़ंत क्लिप बनाई जा सकती है। हमें आने वाले दिनों में इस तरह की सामग्री के साथ ऑडियो और यहां तक कि वीडियो क्लिप देखकर आश्चर्यचकित नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस तरह की हरकत की सीमा कोई पार करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed