{"_id":"5d94c0848ebc3e93d47d710f","slug":"f-16-fighter-jet-wings-will-be-make-in-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेक इन इंडिया को लगे पंख, भारत में बनने लगे एफ-16 लड़ाकू विमान के पंख","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मेक इन इंडिया को लगे पंख, भारत में बनने लगे एफ-16 लड़ाकू विमान के पंख
Wed, 02 Oct 2019 11:10 PM IST
अमित कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमित कुमार
Updated Wed, 02 Oct 2019 11:10 PM IST
विज्ञापन
us f 16 aircraft
दुनियाभर में अपनी ताकत के लिए पहचाने जाने वाले एफ-16 लड़ाकू विमान के विंग्स (पंख) अब भारत में बनने शुरू हो गए हैं। अमेरिकी कंपनी लॉकहीड मार्टिन ने पिछले हफ्ते घोषणा की कि पहले विंग्स प्रोटोटाइप का काम शुरू हो चुका है। मेरीलैंड स्थित लॉकहीड मार्टिन कंपनी ने पिछले साल भारत में एफ-16 के पंखों का निर्माण करने के लिए टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड (टीएएसएल) के साथ करार किया है।
विज्ञापन
ये पंख हैदराबाद में लॉकहीड और टाटा के संयुक्त उपक्रम के तहत तैयार किए जा रहे हैं। विमान निर्माण में विंग्स बनाना सबसे जटिल काम है। इस फैसले से भारतीय रक्षा इंडस्ट्री काफी मजबूत होगी।
विज्ञापन
लॉकहीड मार्टिन और टीएएसएल ने भारत में एफ-16 ब्लॉक-70 लड़ाकू विमानों का निर्माण करने के लिए हाथ मिलाए थे, लेकिन यह करार भारतीय वायुसेना की तरफ से एफ-16 ब्लॉक-70 लड़ाकू विमानों की खरीद को हरी झंडी दिखाए जाने की स्थिति में ही लागू होना था। मगर लॉकहीड मार्टिन के अधिकारियों की तरफ से बाद में यह घोषणा की गई कि अब ऐसी कोई शर्त नहीं रखी गई है।
विज्ञापन
कंपनी के अधिकारियों ने जोर देकर कहा था कि यहां एफ-16 के पंखों का उत्पादन शुरू करना भारतीय वायुसेना के इस विमान की खरीद पर निर्भर नहीं है। बता दें कि लॉकहीड की तरफ से हाल ही में भारतीय वायुसेना को अपने विमानों की खरीद के लिए 600 पेज की रिपोर्ट दी गई है।