फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Eyewitness Unravel the Mystery Behind Ketan Death Kicked Leg Before Being Pushed Witness Recounts What He Saw

क्या चश्मदीद से खुलेगा केतन की मौत का राज?: पहले पैर पर मारी लात, फिर दिया धक्का; गवाह ने बताई आंखों देखी

Mon, 28 Sep 2026 09:38 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Mon, 28 Sep 2026 09:38 AM IST
सार

पुणे के रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की मौत के मामले में एक चश्मदीद गवाह ने अहम दावा किया है। गवाह के मुताबिक, उसने चेतन चौधरी को केतन को चट्टान से धक्का देते देखा। पुलिस डिजिटल सबूतों और गवाहों के बयानों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। आइए जानते हैं गवाह ने पुलिस को और क्या बताया?

विज्ञापन
Eyewitness Unravel the Mystery Behind Ketan Death Kicked Leg Before Being Pushed Witness Recounts What He Saw
केतन अग्रवाल हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पुणे के रहने वाले रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की मौत की जांच में एक गवाह अहम सुराग बनकर सामने आया है। इस गवाह का दावा है कि उसने तीन आरोपियों में से एक, चेतन चौधरी को 26 साल के केतन को लोहगढ़ किले की चट्टान से नीचे धक्का देते हुए देखा था। यह जानकारी पुलिस सूत्रों के अनुसार है। 

विज्ञापन

बता दें कि व्यक्ति की पहचान गुप्त रखी गई है। उसने यह भी आरोप लगाया कि बाद में उसे भी वैसी ही हालत करने की धमकी दी गई। सूत्रों के अनुसार, घटना के पांच दिन बाद 23 जून को वह पुलिस के पास पहुंचा और अपना बयान दर्ज कराया। 

विज्ञापन

गवाह ने क्या देखा? 
गवाह अपने दोस्त के परिवार के साथ लोहागढ़ घूमने गया था। किले की सीढ़ियां चढ़ते समय, उसने कथित तौर पर केतन और उसकी मंगेतर सिया गोयल (जो दूसरी आरोपी है) को एक साथ चलते हुए देखा, जबकि चेतन उनके पीछे चल रहा था। सूत्रों के मुताबिक, चेतन की हुडी की वजह से गवाह को उसका चेहरा याद रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

गवाह ने चेतन से क्या सवाल पूछा था? 
इसके साथ ही गवाह ने उससे यह भी पूछा था कि गर्मी के बावजूद उसने हूडी क्यों पहनी है। किले पर पहुंचने के बाद, चेतन एक मंदिर के पास बैठा था और फिर केतन और सिया के आगे बढ़ने पर उनके पीछे-पीछे चल दिया। सूत्रों का दावा है कि गवाह ने पुलिस को बताया कि पेट में ऐंठन महसूस होने के बाद वह कुछ देर के लिए उस जगह से हट गया था।

वापस लौटते समय, उसने कथित तौर पर सिया को चेतन की ओर इशारा करते हुए देखा। गवाह के बयान के मुताबिक, इसके बाद महिला नीचे बैठ गई और केतन के पैर पर लात मारी। इसके बाद, चेतन कथित तौर पर पीछे से उस बिजनेसमैन की ओर दौड़ा और उसे चट्टान की ओर धक्का दे दिया। गवाह का दावा है कि बाद में उसने चेतन से उस घटना के बारे में बात की जो उसने देखी थी।

चेतन ने गवाह को क्या चेतावनी दी? 
कहा जाता है कि सीधे सवाल-जवाब से चेतन नाराज हो गया। उसने गवाह को चुप रहने की चेतावनी दी और उसे किले से नीचे फेंक देने की धमकी भी दी। सूत्रों के मुताबिक, उस व्यक्ति ने अपने दोस्त को इस घटना के बारे में नहीं बताया।

दूसरे गवाह ने क्या बताया? 
अपने बयान के अनुसार, घर लौटने के बाद उसे बुखार और शरीर में दर्द महसूस हुआ। सूत्रों ने बताया कि बाद में मीडिया रिपोर्टों से घटना के बारे में और जानकारी मिलने पर उस व्यक्ति ने पुलिस से संपर्क किया। चेतन की हुडी एक अहम सुराग है। इस मामले में एक दूसरे गवाह का भी दावा है कि लोहागढ़ की ट्रेकिंग के दौरान उसका चेतन से आमना-सामना हुआ था।

गवाह के बयान का हवाला देते हुए सूत्रों ने बताया कि उस व्यक्ति ने चेतन से पूछा कि उसने हुडी क्यों पहनी है, जिसके बाद चेतन ने माफी मांगी और आगे बढ़ गया। गवाहों के बयानों के अलावा, जांचकर्ताओं ने मामले की जांच के तहत बड़ी मात्रा में डिजिटल सबूतों की भी जांच की है।

डिजिटल सबूतों की जांच कर रही पुलिस
खबरों के मुताबिक, पुलिस ने लगभग 12 TB तकनीकी डेटा का विश्लेषण किया है, जिसमें छह मोबाइल फोन, नौ पेन ड्राइव, बैकअप, कॉल रिकॉर्ड और सोशल मीडिया अकाउंट से निकाली गई जानकारी शामिल है। जांचकर्ता फॉरेंसिक विश्लेषण के जरिए रिकवर किए गए डिलीट किए गए चैट और अन्य डेटा की भी जांच कर रहे हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कुछ डिजिटल जानकारी को डिलीट करने की कोशिश की गई थी, लेकिन बाद में डेटा के कुछ हिस्से रिकवर कर लिए गए।

जांच करने वालों के अनुसार, आईफोन से डेटा हटाने, चैट हिस्ट्री डिलीट की गई। जानकारी को वापस पाने से रोकने के तरीकों से जुड़ी सर्च हिस्ट्री की भी जांच की जा रही है। बता देंं कि इस महीने की शुरुआत में, पुणे ग्रामीण पुलिस ने मर्डर केस में 5,053 पेज की चार्जशीट दाखिल की।

अब तक कितने लोगों की गिरफ्तारी हुई? 
शुरुआत में माना जा रहा था कि केतन की मौत पुणे के लोहागढ़ किले से गिरने के कारण हुई थी। हालांकि, बाद में पुलिस ने दावा किया कि उसकी हत्या सिया और उसके कथित प्रेमी चेतन की रची गई साजिश के तहत की गई थी। इस मामले में रितेश हांगे नाम के एक तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उसकी पहचान चेतन के दोस्त के तौर पर की है। इस मामले में अब तक तीन गवाह सामने आए हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed