फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Eyewitness of incident describes the actual situation of Viral IndiGo Video

इंडिगो विमान में थप्पड़ कांड: घटना की चश्मदीद ने बयां की कहानी, कहा- स्थिति को बिगाड़ने में पायलट भी जिम्मेदार

Tue, 16 Jan 2024 06:49 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 16 Jan 2024 06:49 AM IST
सार

भारत में रहने वाली रूसी मॉडल और अभिनेत्री एवगेनिया बेल्सकिया दिल्ली से गोवा जाने वाली इंडिगो फ्लाइट (6E-2175) में सवार थीं। घटना के बाद उन्होंने एक वीडियो जारी की। वीडियो में उन्होंने बताया कि मैं अपनी टीम के साथ गोवा जा रही थी।

विज्ञापन
Eyewitness of incident describes the actual situation of Viral IndiGo Video
रूसी अभिनेत्री ने बयां की घटना। - फोटो : Social Media

विस्तार

यात्री ने पायलट को थप्पड़ मारा यह गलत था। लेकिन स्थिति को बिगाड़ने के लिए कहीं न कहीं पायलट भी जिम्मेदार था। क्यों पायलट ने विमान की देरी का दोष यात्रियों पर मढ़ा। यह कहना है कि इंडिगो विमान 6ई-2175 की एक यात्री का। 6ई-2175 वही विमान है, जो नई दिल्ली से गोवा जा रहा था। इसी विमान में 12 घंटे की देरी के कारण एक यात्री ने पायलट को मारा था था, जिसका वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। अब चलिए हम आपको घटना की चश्मदीद रही यात्री के हवाले से बताते हैं कि आखिर उस वक्त विमान में हुआ क्या था… 

विज्ञापन

10 घंटे बाद प्लेन में चढ़ने के लिए बोला
भारत में रहने वाली रूसी मॉडल और अभिनेत्री एवगेनिया बेल्सकिया दिल्ली से गोवा जाने वाली इंडिगो फ्लाइट (6E-2175) में सवार थीं। घटना के बाद उन्होंने एक वीडियो जारी की। वीडियो में उन्होंने बताया कि मैं अपनी टीम के साथ गोवा जा रही थी। हम निर्धारित समय 7.40 बजे से पहले ही हवाईअड्डे पहुंचे गए। यहां पहुंचे तो इंडिगो टीम ने कहा कि फ्लाइट की उड़ान में एक घंटे की देरी है और एक-एक घंटे करते-करते 10 घंटे बीत गए। दूसरे यात्री भी परेशान हो रहे थे। 10 घंटे के इंतजार के बाद हमें विमान में बैठने के लिए कह दिया गया।

विज्ञापन

यात्रियों पर ही मढ़ा दोष
बेल्सकिया ने आगे बताया कि हम 10 घंटे बाद विमान में चढ़े और अंदर जाकर हमें बताया गया कि फ्लाइट दो घंटे लेट है। इतना सुनते ही लोग भड़क गए। वे चालक दल और पायलट से सवाल पूछने लगे तो पायलट ने कहा कि आप इतने सवाल कर रहे हैं, इस वजह से हमें उड़ान के लिए और देरी हो रही है। पायलट ने देरी का दोष यात्रियों पर ही मढ़ दिया। इससे यात्री और भड़क गए, जिस वजह से पीला स्वेटर पहना व्यक्ति खड़ा हुआ और सह-पायलट अनूप कुमार को मार दिया। इसे लोग और घबरा गए।  

विज्ञापन
विज्ञापन

पायलट को बताया जिम्मेदार
रूसी यात्री ने हमले की निंदा की। हालांकि, उनका कहना है कि स्थिति को बिगाड़ने में कहीं न कहीं पायलट भी दोषी है। लेकिन बेल्सकिया का मानना है कि पायलट को मारना गलत है। इसकी निंदा आवश्यक है। लेकिन पायलट देरी के लिए यात्रियों को क्यों दोष दे रहे हैं। यह गलत है। इसलिए स्थिति बिगड़ गई और बात मारपीट तक पहुंच गई।  

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed