फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Extortion case: Parambir Singh reached Mumbai, said I have come to cooperate in the investigation, I have full faith in the judiciary

वसूली कांड: चंडीगढ़ से मुंबई पहुंचे परमबीर सिंह, बोले- जांच में सहयोग करने आया हूं, मुझे न्यायपालिका में पूरा विश्वास

Thu, 25 Nov 2021 11:20 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 25 Nov 2021 11:20 AM IST
सार

मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह वसूली कांड में आरोपों का सामना कर रह रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट के दबाव के बाद उन्होंने बुधवार को चंडीगढ़ में होने का खुलासा किया था।

विज्ञापन
Extortion case: Parambir Singh reached Mumbai, said I have come to cooperate in the investigation, I have full faith in the judiciary
परमबीर सिंह(फाइल) - फोटो : ANI

विस्तार

कुछ दिनों से फरार चल रहे मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह गुरुवार सुबह चंडीगढ़ से मुंबई पहुंच गए हैं। पहुंचने के बाद उन्होंने कहा कि मैं यहां जांच में सहयोग करने आया हूं और मुझे न्यायपालिका में पूरा विश्वास है।  परमबीर सिंह को मुंबई की एक अदालत ने फरार घोषित कर दिया था। वह महाराष्ट्र में कई मामलों में वसूली के आरोपों का सामना कर रहे हैं।

विज्ञापन


बुधवार को बताया था कि वे चंडीगढ़ में हैं
सुप्रीम कोर्ट के दबाव के बाद मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने बुधवार को खुलासा किया था कि वह चंडीगढ़ में हैं और जल्द ही मुंबई जाएंगे। उन्होंने कहा था कि मेरी जान को खतरा है इसलिए मैं यहां हूं। वहीं पुलिस व कोर्ट के सामने आत्मसमर्पण के सवाल पर उन्होंने कहा था कि मैंने अभी अपने अगले कदम के बारे में निर्णय नहीं लिया है। हालांकि अब वे जांच में सहयोग करने के लिए मुंबई पहुंच गए हैं। आईपीएस अधिकारी परम बीर सिंह बुधवार शाम को टेलीग्राम में दिखे थे। हालांकि बाद में उन्होंने सोशल मैसेजिंग एप से अपना अकाउंट डिलीट कर दिया। मुंबई पुलिस आयुक्त के पद से स्थानांतरण और महाराष्ट्र के तत्कालीन गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद सिंह ने इस साल मई से काम करने की सूचना नहीं दी है।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई थी रोक
सुप्रीम कोर्ट ने परमबीर सिंह से जांच में सहयोग करने को कहा है। कोर्ट ने फिलहाल परमबीर सिंह की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है और उनसे पूरे मामले की जांच के दौरान सहयोग बरतने का निर्देश दिया था। कोर्ट में उनके वकील ने कहा कि परमबीर सिंह को पूरे मामले में फंसाया जा रहा है। उन्होंने जिन अधिकारियों को भ्रष्ट आचरण के लिए दंडित किया है, उन्हीं को आज शिकायतकर्ता बनाया गया है। अब तक उनके खिलाफ छह मुकदमे दर्ज हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed