फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Extortion case againsy MUmbai Police DCP Akbar pathan and two other police officers news in Hindi

कार्रवाई: मुंबई पुलिस के डीसीपी और दो अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई, फिरौती का मामला दर्ज

Thu, 26 Aug 2021 09:07 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 26 Aug 2021 09:07 PM IST
सार

मुंबई पुलिस के डिप्टी पुलिस कमिश्नर (डीसीपी) अकबर पठान और दो अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ फिरौती का मामला दर्ज किया गया है। एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि यह कार्रवाई एक धोखाधड़ी के मामले में आरोपी एक व्यक्ति की शिकायत के आधार पर की गई है। 

विज्ञापन
Extortion case againsy MUmbai Police DCP Akbar pathan and two other police officers news in Hindi
Police - फोटो : Police

विस्तार

शिकायत दर्ज कराने वाले गुरुशरण सिंह चौहान पिछले साल उपनगरीय मुंबई में अंधेरी एमआईडीसी पुलिस थाने में दर्ज एक धोखाधड़ी के मामले में आरोपी हैं। डीसीपी पठान और दो अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ फिरौती की एफआईआर मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत ने आदेश पर बुधवार को अंबोली पुलिस ने दर्ज की थी। अकबर पठान के खिलाफ फिरौती के मामले में यह दूसरी एफआईआर दर्ज की गई है।

विज्ञापन


एफआईआर में दर्ज दो अन्य लोग  इंस्पेक्टर चीमाजी आधव और बर्खास्त सहायक पुलिस निरीक्षक (एपीआई) सुनीन माने हैं। आधव पहले क्राइम ब्रांच में काम करते थे वहीं, सुनील माने को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मनसुख हिरेन की हत्या के संबंध में गिरफ्तार किया था। यह मामला उद्योगपति मुकेश अंबानी के मुंबई स्थित आवास एंटीलिया के बाहर एक विस्फोटक की छड़ें पाए जाने से जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन


अपनी शिकायत में चौहान ने दावा किया है कि इन तीनों ने मुझसे एक पुलिस के खबरी के जरिए 17 लाख रुपये लिए थे। आरोप है कि यह राशि इन्होंने चौहान को बेईमानी और धोखाधड़ी के मामले में न फंसाने के लिए ली थी। शिकायत के अनुसार तीनों ने और पैसे की मांग की लेकिन चौहान ने इससे इनकार कर दिया। इसके बाद उन्होंने शिकायतकर्ता के खिलाफ इसका आपराधिक मामला दर्ज करवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि डीसीपी पठान के खिलाफ यह दूसरी एफआईआर है। इससे पहले जुलाई में रियल स्टेट डेवलपर श्यामसुंदर अग्रवाल ने दो बिल्डरों और छह पुलिस अधिकारियों के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई थी। इस शिकायत में डीसीपी अकबर पठान का नाम भी शामिल था। वह उस समय श्यामसुंदर अग्रवाल के अंडरवर्ल्ड के साथ कथित गिरोह से संबंधित एक मामले की जांच कर रहे थे।


अग्रवाल ने अपनी शिकायत में दावा किया था कि पठान ने मकोका (महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम) न लगाने के एवज में 50 लाख रुपये और एक फ्लैट की मांग की थी। डीसीपी (क्राइम) के तौर पर सेवाएं दे चुके पठान इस समय स्थानीय शस्त्र विभाग में हैं। वहीं, आधव बाइकुला पुलिस स्टेशन में तैनात हैं। अग्रवाल ने इस शिकायत में मुंबई पुलिस के पूर्व आयुक्त परमबीर सिंह का नाम भी लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed