{"_id":"5710d3e24f1c1b197b4a6ada","slug":"external-affairs-ministry-suspends-vijay-mallya-s-passport-on-the-advice-of-enforcement-directorate","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईडी के अनुरोध पर विदेश मंत्रालय ने माल्या का पासपोर्ट निलंबित किया","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
ईडी के अनुरोध पर विदेश मंत्रालय ने माल्या का पासपोर्ट निलंबित किया
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 16 Apr 2016 08:40 AM IST
विज्ञापन
विजय माल्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेश मंत्रालय ने उद्योगपति विजय माल्या का पासपोर्ट निलंबित कर दिया है। मंत्रालय ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अनुरोध पर माल्या के खिलाफ इस कार्रवाई को अंजाम दिया। माल्या पर 17 बैंकों का करीब 9,000 करोड़ रुपए का कर्ज है और वो इस वक्त देश छोड़कर जा चुके हैं।
विज्ञापन
जांच में सहयोग नहीं करने की वजह से ईडी ने मंत्रालय से माल्या का पासपोर्ट रद्द करने का अनुरोध किया था जिस पर कार्रवाई करते हुए विदेश मंत्रालय ने उसे निलंबित कर दिया। आईडीबीआई बैंक के 900 करोड़ रुपए के लोन के मामले में माल्या को पूछताछ में शामिल होने के लिए शनिवार को मुंबई में पेश होना था लेकिन वो नहीं आए।
विज्ञापन
इससे पहले भी उन्हें तीन बार पेश होने के लिए कहा गया था लेकिन वो नहीं पहुंचे थे। माल्या पर किंगफिशर एयरलाइन के नाम पर बैंकों से कर्ज लेने और उसका अन्य जगहों पर इस्तेमाल करने का भी आरोप है। ईडी के अलावा सीबीआई व अन्य एजेंसियां भी इस मामले की जांच कर रही है। पासपोर्ट निलंबित हो जाने के बाद भारत वापस लौटना माल्या की मजबूरी हो गई है।
विज्ञापन