फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   External Affairs Minister S Jaishankar watched football match on last day of his UK-Ireland visit

MEA: जयशंकर ने ब्रिटेन-आयरलैंड यात्रा के अंतिम दिन देखा फुटबॉल मैच; दौरे से साझेदारी को मिलेगी नई गति

Tue, 11 Mar 2025 06:04 AM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Tue, 11 Mar 2025 06:04 AM IST
सार

ब्रिटेन यात्रा के दौरान जयशंकर ने बेलफास्ट व मैनचेस्टर में भारत के नए महावाणिज्य दूतावास का उद्घाटन किया। विदेश मंत्रालय ने कहा, इस यात्रा ने भारत व ब्रिटेन के बीच मजबूत संबंधों की पुष्टि की, जिससे भारत-ब्रिटेन की व्यापक रणनीतिक साझेदारी में नई गति आई।

विज्ञापन
External Affairs Minister S Jaishankar watched football match on last day of his UK-Ireland visit
विदेश मंत्री जयशंकर - फोटो : एएनआई

विस्तार

विदेश मंत्री एस. जयशंकर के ब्रिटेन दौरे से दोनों देशों की साझेदारी को नई गति मिलने की उम्मीद है। उनकी यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच मजबूत संबंधों की पुष्टि हुई तथा व्यापक रणनीतिक साझेदारी को नई गति देने की दिशा में काम हुआ।

विज्ञापन


विदेश मंत्रालय की तरफ से सोमवार को जारी एक बयान के अनुसार, जयशंकर ने ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड लैमी की मेजबानी में टोटेनहम हॉटस्पर स्टेडियम के दौरे के साथ अपनी यात्रा का समापन किया। ब्रिटेन व आयरलैंड के लगभग एक हफ्ते के दौरे के अंतिम दिन रविवार को विदेश मंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, गुड मैच इन ग्रेट कंपनी (शानदार लोगों के साथ अच्छा मैच देखा)। वह स्टेडियम में टोटेनहम बनाम बोर्नमाउथ फुटबॉल मुकाबले के लिए लैमी के साथ स्टेडियम गए थे। बयान में विदेश मंत्रालय ने जयशंकर की कई उच्च-स्तरीय बैठकों का संक्षिप्त ब्योरा दिया है, जिसमें चेवनिंग हाउस में लैमी के साथ व्यापक वार्ता, ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर, उप प्रधानमंत्री एंजेला रेनर, व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स व गृह मंत्री यवेट कूपर के साथ चर्चा शामिल हैं।
विज्ञापन


ब्रिटेन यात्रा के दौरान जयशंकर ने बेलफास्ट व मैनचेस्टर में भारत के नए महावाणिज्य दूतावास का उद्घाटन किया। विदेश मंत्रालय ने कहा, इस यात्रा ने भारत व ब्रिटेन के बीच मजबूत संबंधों की पुष्टि की, जिससे भारत-ब्रिटेन की व्यापक रणनीतिक साझेदारी में नई गति आई। इस यात्रा ने उभरते वैश्विक परिदृश्य में राजनीतिक, आर्थिक व दोनों देशों की जनता के बीच सहयोग को मजबूत करने के लिए दोनों देशों की प्रतिबद्धता को मजबूत किया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed