11 महीने बाद ईरान ने छह भारतीय चालक दल के सदस्यों को किया रिहा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईरान में 11 महीने पहले हिरासत में लिए छह भारतीय चालक दल के सदस्यों को रिहा कर दिया है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि 11 महीने पहले ईरान में हिरासत में लिए गए जहाज 'अब्दुल रज्जाक' के छह भारतीय चालक दल के सदस्यों को रिहा कर दिया गया है। उन्होंने ईरानी अधिकारियों को धन्यवाद भी कहा।
विदेश मंत्री ने आगे कहा कि हम तेहरान में हमारे दूतावास और बेंदर अब्बास में हमारे वाणिज्य दूतावास के प्रयासों की सराहना करते हैं।
External Affairs Minister S Jaishankar: 6 Indian crew members of the ship ‘Abdul Razzak’ who were detained in Iran for 11 months have been released. Thank Iranian authorities for their assistance. Appreciate efforts of our Embassy in Tehran and our Consulate in Bandar Abbas. pic.twitter.com/PdrGmLt819
— ANI (@ANI) February 6, 2020विज्ञापन
दिल्ली में बोलते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि पूर्व विदेश मंत्री (सुषमा स्वराज) ने भारत का अन्य देशों के साथ विकासात्मक भागीदारी के सफल अनुभव का उल्लेख किया और उस मॉडल को मध्य एशिया में भी विस्तारित करने की पेशकश की।