फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   External Affairs Minister S Jaishankar retort to Rahul gandhi says Yes Indian Foreign Service has changed it is called defending national interest

Jaishankar vs Rahul: जयशंकर का राहुल पर पलटवार, कहा- हां! बदल गई है भारतीय विदेश सेवा, दिया यह करारा जवाब

Sat, 21 May 2022 11:17 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sat, 21 May 2022 11:17 PM IST
सार

दरअसल, लंदन में 'आइडिया फॉर इंडिया' सम्मेलन के एक संवाद सत्र में राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर कई मोर्चों पर फटकार लगाई थी। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि भारत में भाजपा संस्थानों पर कब्जा कर रही है। इस दौरान उन्होंने भारतीय विदेश सेवा की भी आलोचना की थी।
 

विज्ञापन
External Affairs Minister S Jaishankar retort to Rahul gandhi says Yes Indian Foreign Service has changed it is called defending national interest
राहुल गांधी के बयान पर जयशंकर का पलटवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पलटवार करते हुए कहा कि भारतीय विदेश सेवा बदल गई है और वे सरकार के आदेशों का पालन करते हैं। वे दूसरों के तर्कों का विरोध करते हैं। इसे अहंकार नहीं बल्कि आत्मविश्वास और राष्ट्रहित की रक्षा करना कहते हैं। दरअसल, राहुल गांधी ने 'आइडिया फॉर इंडिया' सम्मेलन में बोलते हुए आरोप लगाया कि भारत में भाजपा संस्थानों पर कब्जा कर रही है। इस दौरान उन्होंने भारतीय विदेश सेवा की भी आलोचना की थी।

विज्ञापन


विदेश मंत्री ने ट्वीट कर दिया ये जवाब
कांग्रेस नेता की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए जयशंकर ने ट्वीट किया कि भारतीय विदेश सेवा में बदलाव आत्मविश्वास का प्रतिबिंब है। उन्होंने लिखा कि "हां, भारतीय विदेश सेवा बदल गई है। वे सरकार के आदेशों का पालन करते हैं। वे दूसरों के तर्कों का विरोध करते हैं। जयशंकर ने कहा कि इसे अहंकार नहीं कहा जाता है। इसे कॉन्फिडेंस कहा जाता है। और इसे डिफेंडिंग नेशनल इंटरेस्ट (एसआईसी) कहा जाता है।'
विज्ञापन


राहुल ने भाजपा सरकार पर लगाए थे कई आरोप
दरअसल, लंदन में 'आइडिया फॉर इंडिया' सम्मेलन के एक संवाद सत्र में राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर कई मोर्चों पर फटकार लगाई थी। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि भारत में भाजपा संस्थानों पर कब्जा कर रही है। इस दौरान उन्होंने भारतीय विदेश सेवा की भी आलोचना की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय विदेश सेवा को लेकर ये बोले थे गांधी
उन्होंने कहा कि मैं यूरोप के नौकरशाहों से बात कर रहा था और उन्होंने कहा कि भारतीय विदेश सेवा पूरी तरह से बदल गई है। अब वे कुछ भी नहीं सुनते। वे घमंडी हो गए हैं। अब वे बस हमें बताते हैं कि उन्हें क्या आदेश मिल रहे हैं। हमारे बीच कोई बातचीत नहीं हो रही है। आप ऐसा नहीं कर सकते। 


भाजपा हुई हमलावर
गौरतलब है कि लंदन की कैंब्रिज यूनिवर्सिटी के 'आइडियाज फॉर इंडिया' सम्मेलन में राहुल गांधी के बयानों को लेकर भारतीय जनता पार्टी हमलावर हो गई है। भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने प्रेस वार्ता कर राहुल गांधी के साथ-साथ कांग्रेस पार्टी पर भी हमला बोला है। गौरव भाटिया ने कहा कि राहुल गांधी लंदन की कैंब्रिज यूनिवर्सिटी की सेमिनार में जाते हैं और वहां जाकर देश की छवि को धूमिल करते हैं। ये आदत हो गई है राहुल गांधी और गांधी परिवार की कि वे पीएम मोदी से नफरत करते-करते भारत माता के खिलाफ ही बयान देने लगते हैं। गौरव भाटिया ने कहा कि आप भाजपा का विरोध कर सकते हैं, स्वस्थ राजनीति का ये एक हिस्सा है। लेकिन आप हमारे देश के लिए अपशब्द कहेंगे, बेबुनियाद आरोप लगाएंगे तो ना केवल भाजपा इसका पुरजोर तरीके से विरोध करेगी बल्कि देश की जनता भी इसका विरोध करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed