{"_id":"5cf7eb51bdec22075f579ba9","slug":"explosive-material-found-in-shalimar-express-train-at-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"शालीमार एक्सप्रेस ट्रेन में मिला विस्फोटक, जांच में बरामद हुई मोबाइल नंबर लिखी चिट्ठी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
शालीमार एक्सप्रेस ट्रेन में मिला विस्फोटक, जांच में बरामद हुई मोबाइल नंबर लिखी चिट्ठी
Wed, 05 Jun 2019 09:48 PM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Wed, 05 Jun 2019 09:48 PM IST
विज्ञापन
शालीमार एक्सप्रेस ट्रेन (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोलकाता-मुंबई शालीमार एक्सप्रेस ट्रेन में विस्फोटक सामग्री मिली है। ट्रेन बुधवार को मुंबई पहुंची तब रेलवे और नगर पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह ट्रेन सुबह साढ़े सात बजे शहर में लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) पहुंची थी। मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कुर्ला में ट्रेन की सफाई के दौरान सात पाइप मिले जिसमें लगता है कि पटाखों वाला बारूद भरा था। इन्हें तार के जरिये बैट्री से जोड़ा गया था।
विज्ञापन
तिलक नगर पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सुशील कांबले ने बताया कि इन पाइपों के साथ मोबाइल नंबर लिखी हुई एक चिट्ठी और अज्ञात व्यक्ति की तस्वीर भी मिली। उन्होंने कहा, ‘‘हमलोग चिट्ठी की जांच कर रहे हैं और मोबाइल नंबर पर संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं।’’
विज्ञापन
रेलवे के अधिकारियों ने शुरू में बताया था कि ट्रेन में संदिग्ध सामग्री मिली है और ऐसा लगता है कि वह जिलेटिन की छड़ें हैं जबकि कांबले ने कहा कि ये प्लास्टिक का पाइप हैं। उन्होंने कहा, आगे की जांच के लिये जब्त सामग्री को फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया है।
विज्ञापन
मध्य रेलवे के डिविजनल रेलवे प्रबंधक एस के जैन ने कहा कि विस्फोटक बहुत अधिक खतरनाक प्रतीत नहीं हो रहे हालांकि ट्रेन में इसकी बरामदगी को गंभीरता से लिया जा रहा है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।