फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   exploitation by foreign companies of farmers will be end

'बीज पर विदेशी कंपनियों के शोषण से किसान होंगे मुक्त'

Tue, 12 Apr 2016 02:04 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 12 Apr 2016 02:04 AM IST
सार

  • सूखे से निबटारे के लिए सरकार का चौतरफा कदम
  • कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने दिया भरोसा, सूखे के बावजूद पैदावार पर नहीं पड़ने दिया जाएगा असर
  • सरकार रखेगी दाम पर नियंत्रण

विज्ञापन
exploitation by foreign companies of farmers will be end
- फोटो : Getty Images

विस्तार

दस राज्यों में सूखे की गंभीर हालत के मद्देनजर सरकार ने चौतरफा कदम उठाना शुरु कर दिया है। मनरेगा के  तहत बड़ी रकम जारी करने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के  सूखे पर जल्द फैसले लेने केनिर्देश के बाद कृषि मंत्री ने  केलिए किसानों को मल्टीनेशनल कंपनियों के शोषण से दूर रखने का एलान किया है। कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने सोमवार को कहा कि खासतौर पर कपास केबीज पर सरकार अपना पूरा नियंत्रण रखेगी। ताकि मोनसेंटो जैसी विदेशी कंपनियां किसानों का दोहन  नहीं कर सके।
विज्ञापन


कृषि मंत्री ने कहा कि करीब दस राज्यों में सूखे की हालत गंभीर जरुर है। लेकिन तमाम दिक्कतों के बावजूद पैदावार में कमी नहीं आने दी जाएगी। सरकार ने कहा है कि इस बार का मानसून अच्छा रहने की उम्मीद है। राधामोहन सिंह के मुताबिक हरेक बूंद पर ज्यादा अनाज की योजना पर गंभीरता से काम कर  रही है। देश में अभी सिंचाई से संबंधित 89 परियोजनाएं लंबित पड़ी है। इसके लिए 20000 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


इस साल इनमें से 23 योजनाएं पूरी कर ली जाएंगी और बाकी की योजनाओं का लक्ष्य 2017 तय किया  गया है। राधामोहन सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार राज्यों केसाथ मिलकर सूखे से निबटने केउपायों पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि हालात बुरे जरुर हैं लेकिन उतना नहीं जितना समझा जा रहा है। कृषि मंत्री ने रबी की कटाई केबाद खरीफ फसलों केप्रबंधन के लिए दो दिन की बैठक बुलाई है। सूखे पर संयम बरतने की सलाह देते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि बीज और दवा बनाने वाली कंपनियों का एकाधिकार और मनमानी नहीं चलने दिया जाएगा। सरकार इनके मूल्यों को नियंत्रित रखेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed