फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Expert says Black fungus cannot survive in freeze or onion

जानकारी: ब्लैक फंगस फ्रीज या प्याज में नहीं रह सकता जीवित

Fri, 28 May 2021 07:13 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Fri, 28 May 2021 07:13 AM IST
सार

  • विशेषज्ञ बोले- फ्रीज और प्याज में काला धब्बा फंगस तो नहीं जैसी बाते सिर्फ अफवाह

विज्ञापन
Expert says Black fungus cannot survive in freeze or onion
ब्लैक फंगस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश में ब्लैक फंगस के बढ़ते मामले को देख लोगों में दहशत है। सोशल मीडिया और व्हाट्सएप पर एक संदेश वायरल हो रहा है कि फ्रीज के दरवाजे में लगी रबर और प्याज में मिलने वाला काला धब्बा ब्लैक फंगस होता है। दावा है कि ये घर में कमजोर इम्युनिटी वाले लोगों के साथ कोरोना मरीज के भीतर नाक के जरिये घुस सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि फ्रीज और प्याज में काला धब्बा ब्लैक फंगस नहीं है। हालांकि महामारी के दौर में लोगों को साफ-सफाई पर ध्यान देना होगा, बिना धोए कोई चीज न खाएं।

विज्ञापन


म्यूकॉर फ्रीज में नहीं रह सकता... 
पीजीआई चंडीगढ़ के मेडिकल माइक्रोबायोलॉजी के प्रो. अरुणालोक चक्रवर्ती का कहना है कि जिस फंगस से म्यूकॉरमायकोसिस (ब्लैक फंगस) होता है वो फ्रिज या प्याज पर जीवित नहीं रह सकता है। फंगस की पहचान उसके रंग के आधार पर न करें, हर कोई सावधान रहे और साफ सफाई रखे।
विज्ञापन


काला धब्बा दिखे तो साफ करें...
अमेरिकी स्वास्थ्य एजेंसी सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) का कहना है कि फ्रीज और प्याज के साथ अन्य स्थानों पर रूई की तरह दिखने वाला काला धब्बा ब्लैक फंगस नहीं होता है। ब्लैक फंगस धमनियों में रक्त प्रवाह को रोकता है जिस कारण कालापन होता है, फ्रीज और प्याज समेत अन्य में रक्त का प्रवाह नहीं होता है। हर व्यक्ति साफ-सफाई का ध्यान रखें, गंदगी बीमारी की वजह है। ऐसी कोई अलग चीज या दाग दिख रहा है तो तत्काल साफ करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


सावधानी ही इलाज
जबलपुर के सेंटर फॉर मेडिकल मायकोलॉजी फंगल डिसीज डायग्नोस्टिक रिसर्च सेंटर के डॉ. शेष आर नवांगे का कहना है कि फ्रीज या प्याज पर दिखने वाले काले धब्बे या फंगस से संक्रमण का खतरा कम होता है। फ्रीज को साफ रखें, प्याज को बिना धुले न खाएं। सावधानी ही इलाज है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed