फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   expelled AIADMK leader TTV dinakaran moves to Madras high court for flor test in tamil nadu assembly

तमिलनाडु विधानसभा में 20 सितंबर तक न हो फ्लोर टेस्ट: मद्रास हाईकोर्ट

Thu, 14 Sep 2017 03:37 PM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
टीम डिजिटल अमर उजाला Updated Thu, 14 Sep 2017 03:37 PM IST
विज्ञापन
expelled AIADMK leader TTV dinakaran moves to Madras high court for flor test in tamil nadu assembly

AIADMK से निकाले जा चुके दिनाकरण तमिलनाडु विधानसभा में फ्लोर टेस्ट की मांग को लेकर एक याचिका लगाई थी, जिस पर मद्रास हाईकोर्ट का फैसला आ चुका है। हाईकोर्ट ने कहा कि  20 सितंबर से पहले विधानसभा में फ्लोर टेस्ट नहीं कराया जाना चाहिए।

विज्ञापन



साथ ही मद्रास हाईकोर्ट ने विधायकों को याचिका दायर करने के आदेश के साथ एडवोकेट जनरल से स्पष्टीकरण देने को कहा है कि क्या अध्यक्ष पी धनपाल 19 विधायकों को अयोग्य घोषित करने जा रहे हैं।
विज्ञापन


 
इससे पहले वे राज्य के गर्वनर से ये मांग लगातार उठा रहे थे। बता दें कि शशिकला से पार्टी का महासचिव समेत सभी पद छीन लिए गए। इसके अलावा दिनाकरन को भी पार्टी ने निकाल दिया। मुख्यमंत्री पलानीसामी की ओर से बुलाई गई पार्टी की जनरल काउंसिल बैठक में मंगलवार को ये फैसला लिया गया।


इससे पहले भी राज्य के सीएम पलानीसामी और डिप्टी सीएम पनीरसेल्वम ने कई बैठकें की थीं। माना जा रहा है कि यह बैठक दोनों को बाहर निकालने के लिए की गई थी। साथ ही पार्टी ने यह निर्णय लिया है कि शशिकला और दिनाकरन द्वारा लिए गए सभी फैसले पार्टी में लागू नहीं होंगे।

बता दें कि शशिकला आय से अधिक संपत्ति के चलते जेल में हैं, जबकि दिनाकरन पर रिश्वत के आरोप के चलते सीबीआई की जांच का सामना करना पड़ रहा है। उन पर पार्टी के चिन्ह के लिए रिश्वत देने का आरोप लगा है। वहीं शशिकला के पति मल्टीपल ऑर्गन फेलर की वजह से आईसीयू में भर्ती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed