फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   exit polls of gujarat election 2017, know about BJP-Congress Seats

सभी एग्जिट पोल में गुजरात में भाजपा को एकतरफा बहुमत, कांग्रेस का 'हाथ' खाली

Mon, 18 Dec 2017 07:40 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 18 Dec 2017 07:40 AM IST
विज्ञापन
exit polls of gujarat election 2017, know about BJP-Congress Seats
पीएम नरेन्द्र मोदी

गुजरात चुनाव में अंतिम चरण का मतदान समाप्त होने के साथ ही एग्जिट पोल के नतीजे भी आ गए हैं। अलग अलग सर्वे एजेंसियों और न्यूज चैनलों ने मिलकर गुजरात और हिमाचल दोनों चुनावी राज्यों में सर्वे किया था जिसका परिणाम एग्जिट पोल के माध्यम से जारी किया गया है। हालांकि सभी न्यूज चैनलों और एजेंसियों के परिणामों में सीटों का थोड़ा बहुत अंतर बना हुआ है, लेकिन एक बात साफ है कि गुजरात में एक बार फिर भाजपा सत्ता में लौटती दिख रही है। प्रधानमंत्री मोदी का धुआंधार प्रचार और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की सटीक रणनीति के सामने एक बार फिर कांग्रेस पस्त होती दिख रही है। जानिए क्या कहते हैं तमाम एग्जिट पोल-

विज्ञापन

 


यह भी पढ़ेंः गुजरात चुनाव में आखिरी दौर की वोटिंग खत्म, अब एग्जिट पोल पर टिकी सबकी निगाहें

विज्ञापन


एबीपी का एग्जिट पोल
न्यूज चैनल एबीपी के एग्जिट पोल के अनुसार दक्षिण गुजरात में भाजपा को साफ बढ़त मिलती दिख रही है। जिसमें 35 सीटों में से भाजपा को 24 और कांग्रेस को 11 सीटें मिलती दिख रही हैं। जबकि सौराष्ट्र और कच्छ इलाके की 54 सीटों में भी भाजपा कांग्रेस से आगे दिखाई दे रही है, जिसमें भाजपा को 34 और काग्रेस को 19 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। वहीं पूरे राज्य की बात करें तो भाजपा को 182 में से 117 सीटें मिलने की उम्‍मीद ‌दिख रही है, जबकि कांग्रेस को 64 सीटें मिलने की उम्‍मीद दिख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यूज 24 के अनुसार
न्यूज 24 और चाणक्य के एग्जिट पोल के अनुसार गुजरात में भाजपा एकतरफा बहुमत की ओर जाती दिख रही है। परिणामों के अनुसार यहां भाजपा को 135 और कांग्रेस को मात्र 47 सीटें मिलती दिख रही हैं।

जानिए बाकी न्यूज चैनल का अनुमान

exit polls of gujarat election 2017, know about BJP-Congress Seats
टाइम्स नाउ का एग्जिट पोल

न्यूज चैनल टाइम्स नाउ के एग्जिट पोल के अनुसार गुजरात में भाजपा स्पष्ट बहुमत लेती दिख रही है। पोल के अनुसार 182 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा को 109 और कांग्रेस को 70 सीटें मिलती दिख रही हैं। हालांकि पिछली बार के मुकाबले इस बार भाजपा का वोटिंग प्रतिशत कम होता दिख रहा है। भाजपा को इस बार पिछली बार से एक फीसदी कम यानि 47 फीसदी वोट मिलने की उम्‍मीद है जबकि कांग्रेस को पहले से दो फीसदी ज्यादा यानि 41 फीसदी वोट मिलने की उम्‍मीद है, जबकि अन्य के हिस्से में 12 फीसदी वोट आएंगी।

 

इंडिया टुडे के अनुसार 

न्यूज चैनल इंडिया टुडे के एग्जिट पोल में भी गुजरात में भाजपा की सरकार बनती दिख रही है। चैनल द्वारा करवाए गए सर्वे में भाजपा को 99-113 सीटों के साथ स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है जबकि कांग्रेस को 68-82 सीटें मिलने की उम्‍मीद है।

सी वोटर के अनुसार

सी वोटर के एग्जिट पोल के अनुसार गुजरात की 182 विधानसभा सीटों में से भाजपा के खाते में 108 सीटें जाती दिख रही हैं। जबकि कांग्रेस के हिस्से में 74 सीटें आने की उम्‍मीद जताई गई है। पिछले चुनाव में भाजपा को यहां 112 और कांग्रेस को 61 सीटें मिली थीं, ऐसे में इस बार भाजपा को यहां घाटा और कांग्रेस को फायदा होता दिख रहा है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed