फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat Vidhan Sabha Election: Voting continuously On, Problem Found In 63 EVM

गुजरात: दूसरे चरण में भारी मतदान, 68.70 फीसदी मतदाताओं ने डाला वोट

Thu, 14 Dec 2017 09:32 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Thu, 14 Dec 2017 09:32 PM IST
विज्ञापन
Gujarat Vidhan Sabha Election: Voting continuously On, Problem Found In 63 EVM
वोटिंग - फोटो : PTI

विज्ञापन

गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे और आखिरी चरण में बृहस्पतिवार को करीब 69 फीसदी मतदान हुआ। पहले चरण के तहत 9 दिसंबर को वोट पड़े थे। 182 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना 18 दिसंबर को होगी। हिमाचल प्रदेश के नतीजे भी इसी दिन आएंगे। 

वरिष्ठ उपचुनाव आयुक्त उमेश सिन्हा ने बताया कि 14 जिलों की 93 सीटों के लिए 68.70 प्रतिशत वोट पड़े। उन्होंने बताया कि मतदान का यह प्रतिशत बढ़ भी सकता है। इस चरण में 851 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे थे। कई मतदान केंद्रों पर शाम 5 बजे भी लंबी-लंबी कतारें देखी गईं। चुनाव आयोग के अनुसार, राज्य में आम तौर पर मतदान शांतिपूर्ण रहा लेकिन मेहसाणा और वडोदरा जिलों में भाजपा और कांग्रेस-पाटीदार समर्थकों के बीच झड़प की घटना हुई। 

विज्ञापन


आयोग को पांच जगहों से ईवीएम मशीनों के ब्लूटूथ से जुड़े होने की शिकायत मिली लेकिन जांच के बाद इसके कोई सबूत नहीं मिले। ये शिकायतें पाटन, खेड़ा, मेहसाणा जिले, अहमदाबाद जिले के घटलोडिया और पंचमहल जिले के गोधरा से मिली थीं। पहले चरण के दौरान भी कांग्रेस ने पोरबंदर में कुछ ईवीएम के ब्लूटूथ से जुड़े होने की शिकायत की थी लेकिन जांच में इसे सही नहीं पाया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन नेताओं ने डाले वोट
वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली, गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष भरत सिंह सोलंकी, पाटीदार नेता हार्दिक पटेल, अल्पेश ठाकोर, शंकर सिंह वाघेला, उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल, पूर्व मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 90 वर्षीय मां हीरा बा ने भी गांधीनगर में वोट डाला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed