फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Exit polls failed to gauge the strength of the opposition and voters of Haryana, Maharashtra

हरियाणा, महाराष्ट्र के विपक्ष की ताकत और मतदाताओं का रुख भांपने में नाकाम रहे एग्जिट पोल

Fri, 25 Oct 2019 12:05 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 25 Oct 2019 12:05 AM IST
सार

  • हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव नतीजों ने एग्जिट पोल को खारिज किया 
  • कम से कम तीन एग्जिट पोल को सबसे तगड़ा झटका हरियाणा में लगा
  • हरियाणा के मामले में इंडिया टुडे-एक्सिस का पोल सही निकला

विज्ञापन
Exit polls failed to gauge the strength of the opposition and voters of Haryana, Maharashtra
Exit Poll 2019 - फोटो : Amar ujala

विस्तार

हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों ने अधिकतर एग्जिट पोल की पोल खोल दी। दोनों राज्यों में भाजपा की जोरदार वापसी का आकलन करने वाले ये एग्जिट पोल विपक्ष की ताकत और मतदाताओं का रुख भांपने में नाकाम रहे। कम से कम तीन एग्जिट पोल को सबसे तगड़ा झटका हरियाणा में लगा जहां इन्होंने विपक्ष को एकदम खत्म घोषित कर दिया था लेकिन यहां कांग्रेस समेत विपक्ष ने भाजपा को तगड़ी टक्कर दी और सत्तारूढ़ दल को बहुमत के आंकड़े से नीचे रोक दिया। हालांकि हरियाणा के मामले में इंडिया टुडे-एक्सिस का पोल सही निकला। उसने राज्य में त्रिशंकु विधानसभा की संभावना जताई थी।

विज्ञापन


हरियाणा के लिए एबीपी-सी वोटर ने भाजपा को 70, कांग्रेस को 8 सीटें दी थीं जबकि सीएनएन-आईपीएसओएस और टाइम्स नाऊ ने क्रमश: भाजपा को 75 व 71 तथा कांग्रेस को 10 व 11 सीटें दी थीं। वहीं इंडिया टुडे-एक्सिस ने भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर की बात कही थी। उसने अपने एग्जिट पोल में भाजपा को 32-44, कांग्रेस को 30-42 और दुष्यंत चौटाला के जननायक जनता पार्टी को 6-10 सीटें थीं। बृहस्पतिवार को घोषित राज्य के चुनाव परिणाम में भाजपा को 40, कांग्रेस को 31 और जननायक जनता पार्टी को 10 सीटें मिली हैं।
विज्ञापन


वहीं इंडिया टुडे-एक्सिस का महाराष्ट्र के नतीजों को लेकर भी एग्जिट पोल काफी हद तक सही साबित हुआ। उसने राज्य में भाजपा-शिवसेना गठबंधन को 166-194, कांग्रेस-एनसीसी गठबंधन को 72-90 और अन्य को 22-34 सीटें मिलने की बात कही थी। वास्तविक नतीजों में भाजपा-शिवसेना को 161 और कांग्रेस-एनसीपी गठगबंधन को 104 सीटें मिली हैं। एबीपी-सी वोटर ने राज्य में भाजपा गठबंधन को 210 जबकि कांग्रेस गठबंधन को 63 सीटें मिलने की बात कही थी। वहीं टाइम्स नाऊ ने भाजपा गठबंधन को 230 व कांग्रेस गठबंधन को मात्र 48 सीटें ही दी थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed