फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Exit poll results: BJP will make govt in up and congress will make in punjab

Exit Polls 2017: यूपी, उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर में BJP आगे, पंजाब में कांग्रेस-आप की टक्कर

Fri, 10 Mar 2017 09:14 PM IST
amarujala.com- Written by : हरेन्द्र सिंह मोरल
amarujala.com- Written by : हरेन्द्र सिंह मोरल Updated Fri, 10 Mar 2017 09:14 PM IST
विज्ञापन
Exit poll results: BJP will make govt in up and congress will make in punjab

पांचों राज्यों में संपन्न हुए चुनावों के परिणामों से पहले आए एग्जिट पोल के नतीजों ने भाजपा को खुश होने का मौका दे दिया है। एग्जिट पोल के नतीजों पर गौर करें तो यूपी में भाजपा बहुमत के करीब जाती दिख रही है तो पंजाब में कांग्रेस सत्ता में वापसी के करीब है। हालांकि वहां आप के साथ उसका कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन


Read also: यूपी के 20 बड़े चेहरे, जिनके सामने है बड़ी राजनीतिक चुनौती
विज्ञापन


यूपी में तमाम एग्जिट पोल के नतीजों में भाजपा गठबंधन सबसे आगे है जबकि सपा-कांग्रेस गठबंधन दूसरे नंबर पर है। हालांकि मुकाबला यहां भी कड़ा ही है लेकिन बाजी भाजपा के हाथ लगती दिख रही है। वहीं बसपा इन चुनावों में तीसरे नंबर की पार्टी बनती दिख रही है। टाइम्स नाऊ-वीएमआर, इंडिया टुडे-एक्सिस, इंडिया न्यूज-एमआरसी, इंडिया टीवी-सी वोटर, एबीपी-नील्सन, न्यूज 24-टुडेज चैनल के एग्जिट पोल का औसत निकाला जाए तो यूपी में भाजपा गठबंधन बहुमत के करीब यानि 193 सीटें जीतता दिख रहा है जबकि सपा-कांग्रेस गठबंधन को 120 सीटें और बसपा को 78 सीटें मिल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


Read also: 5 राज्यों में इन बड़े चेहरों के इर्द-गिर्द बिछी है चुनाव बिसात

वहीं पंजाब में कांग्रेस और पहली बार चुनाव लड़ रही आम आदमी पार्टी के सामने भाजपा शिरोमणि अकाली दल का गठबंधन पत्ते की तरह उड़ता दिख रहा है। सभी एग्जिट पोल के औसत के अनुसार पंजाब में कांग्रेस को बहुमत से ज्यादा यानि 60 और आम आदमी पार्टी को 50 सीटें मिलती दिख रही हैं। सबसे बुरी गत हुई है शिरोमणि अकाली दल और भाजपा गठबंधन की, जिसे मात्र 6 सीटें मिलने का अंदाजा जताया जा रहा है।

एग्जिट पोल में उत्तर प्रदेश के चुनाव परिणाम

Exit poll results: BJP will make govt in up and congress will make in punjab
एबीपीः उत्तर प्रदेश में भाजपा को 164-176, सपा कांग्रेस गठबंधन को 156-169 और बसपा को 60-72 सीटें मिलने का अनुमान। पंजाब में 
इंडिया टीवी-सी वोटर्सः भाजपा 155-167, सपा-कांग्रेस को 135-147, बसपा को 81-93 और अन्य को 8-20 सीटें
इंडिया न्यूजः भाजपा को 185 सपा-कांग्रेस को 120 और बसपा को 90 सीटें, अन्य को 8 सीटें।
इं‌डिया टुडेः भाजपा को  251-279, सपा-कांग्रेस को 88-112 और बसपा को 28-42 सीटें 
टाइम्स नाऊः भाजपा को 190-210, सपा-कांग्रेस को 110-130 और बसपा को 57-74 सीटें।
टुडेज चाणक्य: भाजपा 285(+18,-18), सपा-88 (+15,-15), बसपा  27( +12,-12) अन्य 3(+2,-2) 

उत्तराखंड के एग्जिट पोल

Exit poll results: BJP will make govt in up and congress will make in punjab
उत्तराखंड
न्यूज एक्सः
भाजपा को 38, कांग्रेस को 30 और अन्य को दो सीटें।
आज तकः भाजपा को 46-53, कांग्रेस को 12-21 अन्य को 1-2 सीटें।
इंडिया टीवीः भाजपा 29-25, कांग्रेस को 29-35 सीटें
न्यूज 24: भाजपा 53, कांग्रेस को 15 और अन्य को दो सीटें।
इंडिया टुडेः भाजपा को 46-53, कांग्रेस को 12-21 और अन्य को 4 सीटें।

पंजाब के एग्जिट पोल

Exit poll results: BJP will make govt in up and congress will make in punjab
इंडिया टुडे-एक्सिस: अकाली-भाजपा को 4-7, कांग्रेस को 62-71, आप को 42-51 और अन्य को 0-2 सीटें।
टुडेज-चाणक्य: अकाली-भाजपा को 9, कांग्रेस को 54, आप को 54, और अन्य को 0 सीटें।
इंडिया टीवी-सी वोटर: अकाली-भाजपा को 5-13, कांग्रेस को 41-49, आप को 59-67 और अन्य को 0-3 सीटें।
इंडिया न्यूज-एमआरसी: अकाली-भाजपा को 7, कांग्रेस को 55, आप को 55 और अन्य को 0 सीटें।

मणिपुर के एग्जिट पोल

Exit poll results: BJP will make govt in up and congress will make in punjab
इंडिया टीवी-सी वोटर: भाजपा को 25-31, कांग्रेस को 17-23 और अन्य को 9-15 सीटें।

इंडिया टुडे-एक्सिस: भाजपा को 16-22, कांग्रेस को 30-36 और अन्य को 3-5 सीटें।
 

गोवा के एग्जिट पोल

Exit poll results: BJP will make govt in up and congress will make in punjab
गोवा
गोवा
इंडिया टीवी-सी वोटर्सः
भाजपा 15, कांग्रेस को 10, आप को 7 और अन्य को 8 सीटें
इं‌डिया टुडेः भाजपा को 18-22, कांग्रेस को 9-13 और आप को 0-2 सीटें, अन्य को 5-9 सीटें।
टाइम्स नाऊः भाजपा को 15-21, कांग्रेस को 12-18 और आप को 0-4 सीटें।
न्यूज एक्सः भाजपा को 15, कांग्रेस को 10 और आप को 7 सीटें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed