फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Exit poll claims: Mamata Banerjee will face defeat but TMC will win, Suvendu Adhikari win again from Nandigram

एक्जिट पोल में दावा: टीएमसी जीतेगी पर ममता बनर्जी होंगी परास्त, नंदीग्राम से फिर जीतेंगे सुवेंदु अधिकारी

Thu, 29 Apr 2021 09:09 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 29 Apr 2021 09:09 PM IST
सार

गुरुवार को आए एक्जिट पोल के मुताबिक बंगाल में इस बार चौंकाने वाले नतीजे आ सकते हैं। सत्तारूढ़ टीएमसी राज्य में तीसरी बार सरकार बना सकती है, लेकिन उसकी मुखिया ममता बनर्जी नंदीग्राम में हार सकती हैं। 
 

विज्ञापन
Exit poll claims: Mamata Banerjee will face defeat but TMC will win, Suvendu Adhikari win again from Nandigram
Mamta Banerjee - फोटो : Facebook/Mamta Banerjee

विस्तार

इंडिया टीवी पीपल्स प्लस के एग्जिट पोल में न सिर्फ भाजपा को बंगाल में बड़ी बढ़त मिलते दिखाया गया है, बल्कि नंदीग्राम में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भाजपा प्रत्याशी सुवेंदु अधिकारी से हारने का भी अनुमान जताया गया है। 

विज्ञापन


दरअसल नंदीग्राम बंगाल चुनाव 2021 का सबसे आकर्षक विधानसभा क्षेत्र है। चुनाव के दौरान और एक्जिट पोल के बाद अब मतगणना के दिन भी यहां सबकी नजरें रहेंगी। इस सीट पर उनका कभी उनके खास रहे सुवेंदु अधिकारी कड़ी टक्कर दे रहे हैं। 
विज्ञापन


ममता बनर्जी ने इस बार अपनी परंपरागत भवानीपुर सीट छोड़कर नंदीग्राम से लड़ने का फैसला किया। प्रचार के दौरान सुवेंदु अधिकारी ने दावा किया था कि वह ममता बनर्जी को 50 हजार से अधिक वोटों से हराएंगे। इंडिया टीवी का एग्जिट पोल भी अधिकारी की जीत व ममता की हार का अनुमान जता रहा है। दो मई को दोनों के दावों की सचाई सामने आ जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एबीपी सी वोटर के एग्जिट पोल के मुताबिक, पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस को 152-164 सीटें मिल सकती हैं तो बीजेपी को 109-121 सीटें मिल सकती हैं। लेफ्ट-कांग्रेस गठबंधन को 14-25 सीटें मिल सकती हैं। रिपब्लिक-सीएनएक्स के एग्जिट पोल में टीएमसी को 128-138 सीटें मिलती दिख रही हैं तो भाजपा के खाते में 138-148 सीटें जा सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed