EXIT POLL नतीजे: मध्यप्रदेश में फंस गया पेच तो राजस्थान में कांग्रेस, बाकी 3 राज्यों में ये है हाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश में इतना उल्टा-पुल्टा क्यों?
मध्यप्रदेश में ज्यादातर एग्जिट पोल में कांग्रेस को बढ़त मिलती दिखाई दे रही है। लेकिन आजतक -एक्सिस माय इंडिया के पोल में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। वहीं टाइम्स नाउ, भाजपा की सरकार चौथी बार बनती दिखा रहा है। दिलचस्प है कि जहां टाइम्स नाउ ने भाजपा को 126 सीट दी हैं, वहीं एबीपी-सीएसडीएस ने कांग्रेस को 126 सीट दी हैं।| सर्वे एजेंसी | भाजपा | कांग्रेस | अन्य |
| आजतक-एक्सिस माय इंडिया | 102-120 | 104-122 | 4-11 |
| टाइम्स नाउ-सीएनएक्स | 126 | 89 | 15 |
| रिपब्लिक- सी वोटर | 90-106 | 110-126 | 6-22 |
| एबीपी-सीएसडीएस | 94 | 126 | 00 |
| जन की बात | 118 | 105 | 7 |
| एमपी-नेता | 106 | 112 | 12 |
| न्यूज 24-पेस मीडिया | 98-108 | 110-120 | 12 |
ये भी पढ़ें- Madhya Pradesh Exit Poll 2018 LIVE: मध्यप्रदेश में शिवराज की राह दिख रही मुश्किल
छत्तीसगढ़ में रमन की राह मुश्किल?
छत्तीसगढ़ में पांच में से तीन एग्जिट पोल में रमन सिंह पिछड़ते दिख रहे हैं। टाइम्स नाउ-सीएनएक्स ने 46 सीट के साथ भाजपा को स्पष्ट बहुमत दिया है। वहीं रिपब्लिक टीवी ने भाजपा को 44 सीट दी हैं। एबीपी और न्यूज 24 के पोल की मानें तो कांग्रेस सरकार बना लेगी। रमन सिंह चौथी बार सरकार बनाने का सपना देख रहे हैं। लेकिन अब तक के एग्जिट पोल उनके सपने पर पानी फेरते दिख रहे हैं। हालांकि, अंतिम नतीजे 11 दिसंबर को आएंगे और वही असल तस्वीर पेश करेंगे।| सर्वे एजेंसी | भाजपा | कांग्रेस | जेसीसी-बसपा | अन्य |
| आजतक-एक्सिस माय इंडिया | 21-41 | 55-65 | - | 4-8 |
| टाइम्स नाउ-सीएनएक्स | 46 | 35 | 7 | 2 |
| रिपब्लिक- जन की बात | 44 | 40 | - | 6 |
| न्यूज 24-पेस मीडिया | 38 | 48 | 04 | 02 |
| एबीपी-सीएसडीएस | 39 | 46 | 05 |
ये भी पढ़ें- Chhattisgarh Exit Poll 2018: आ गए एग्जिट पोल के नतीजे, यहां देखें
राजस्थान में जारी रहेगा एक-एक बार राज का रिकॉर्ड
राजस्थान में एक बार भाजपा और एक बार कांग्रेस का पिछले 25 सालों का रिकॉर्ड बरकरार रहता दिखाई दे रहा है। सभी एग्जिट पोल में कांग्रेस को बहुमत मिल रहा है सिवाय रिपब्लिक-जन की बात के। इस सर्वे में भाजपा और कांग्रेस के बीच टक्कर दिखाई देती और स्पष्ट बहुमत किसी को भी नहीं।
| सर्वे एजेंसी | भाजपा | कांग्रेस | अन्य |
| आजतक-एक्सिस माय इंडिया | 63 | 130 | 06 |
| टाइम्स नाउ-सीएनएक्स | 85 | 105 | 09 |
| रिपब्लिक-सी वोटर | 60 | 137 | 02 |
| रिपब्लिक-जन की बात | 93 | 91 | 15 |
| एबीपी-सीएसडीएस | 83 | 101 | 15 |
ये भी पढ़ें- Rajasthan Exit Poll 2018 LIVE: राजस्थान में वसुंधरा को झटका, कांग्रेस को पूर्ण बहुमत के आसार
ये है तेलंगाना की स्थिति
तेलंगाना में लगता है केसीआर की जान बच गई है। कम से कम एग्जिट पोल तो इसी ओर इशारा कर रहे हैं। टीआरएस को 2014 में 63 सीटें मिली थीं। इस बार टाइम्स नाउ, केसीआर की पार्टी टीआरएस को 3 सीट का इजाफा दिखा रहा है यानी 66 सीट। हालांकि रिपब्लिक-जन की बात के सर्वे में 5 सीट की कमी के बाद 58 सीटें दी गई हैं लेकिन ये सबसे ज्यादा हैं। ओवैसी की एआईएमआईएम ने केसीआर को समर्थन का एलान कर ही रखा है। ऐसे में एग्जिट पोल के नतीजे सही निकलते हैं तो केसीआर को दोबारा मुख्यमंत्री बनने में दिक्कत नहीं होगी।
| सर्वे एजेंसी | टीआरएस | कांग्रेस+टीडीपी | भाजपा | अन्य |
| टाइम्स नाउ-सीएनएक्स | 66 | 37 | 07 | 09 |
| रिपब्लिक-जन की बात | 58 | 45 | 07 | 09 |
| रिपब्लिक-सी वोटर | 54 | 53 | 05 | 07 |
ये भी पढ़ें- Telangana Exit Poll 2018 LIVE: टाइम्स नाउ और रिपब्लिक के पोल में टीआरएस की 'सरकार'
मिजोरम में क्या होगा?
मिजोरम के एग्जिट पोल इशारा कर रहे हैं कि उत्तर-पूर्व में कांग्रेस का आखिरी किला ढह जाएगा। तीन एग्जिट पोल त्रिशंकु विधानसभा की राह पर चलते दिख रहे हैं।
| सर्वे एजेंसी | कांग्रेस | मिजो नेशनल फ्रंट | जोरम पीपल्स मूवमेंट | अन्य |
| रिपब्लिक सी वोटर | 14-18 | 16-20 | 03-07 | 0-3 |
| टाइम्स नाउ-सीएनएक्स | 16 | 18 | 06 | 00 |
| न्यूजएक्स-नेता | 15 | 19 | 06 | |
ये भी पढ़ें- Mizoram Exit Poll 2018: क्या ढह जाएगा नॉर्थ-ईस्ट में कांग्रेस का आखिरी किला?
अमरउजाला.कॉम पर आपको तमाम एग्जिट पोल 2018 के नतीजे एक साथ देखने को मिल रहे हैं।। यानी, चैनल-चैनल भटकने का चक्कर खत्म। रिमोट पर बार-बार बटन दबाने का चक्कर खत्म।
कुछ खास मेहमान हमारे साथ जुड़े हैं जो इन राज्यों की सियासी तस्वीर को आप तक आसान शब्दों में पहुंचा रहे हैं। एग्जिट पोल 2018 के नतीजों का विश्लेषण करेंगे और बताएंगे कि क्या इन चुनावों में प्रधानमंत्री का जादू चला है या राहुल गांधी की रैलियों ने अपना असर छोड़ा है। क्या मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में भाजपा चौथी बार सरकार बनाएगी या थम जाएगा विजयरथ?
लगातार बने रहिए अमर उजाला के साथ, एग्जिट पोल 2018 से जुड़ी पल-पल की अपडेट के लिए।
अभी क्या है मौजूदा स्थिति
राजस्थान| भाजपा | 163 |
| कांग्रेस | 21 |
| अन्य | 16 |
मध्यप्रदेश
| भाजपा | 165 |
| कांग्रेस | 58 |
| अन्य | 7 |
छत्तीसगढ़
| भाजपा | 49 |
| कांग्रेस | 39 |
| अन्य | 2 |
तेलंगाना
| तेलंगाना राष्ट्र समिति | 63 |
| भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस | 21 |
| तेलगू देशम पार्टी | 15 |
| ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) | 7 |
| भारतीय जनता पार्टी | 5 |
| वाईएसआर कांग्रेस | 3 |
मिजोरम
| भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस | 34 |
| मिजो नेशनलिस्ट फ्रंट | 5 |
| मिजोरम पीपल्स फ्रंट | 1 |
| भाजपा | 0 |
| जोरम नेशनलिस्ट पार्टी | 0 |
| मारलैंड डेमोक्रेटिक फ्रंट | 0 |