{"_id":"609309798d069649a804d30e","slug":"exemption-to-conduct-beyond-visual-line-of-sight-experimental-flights-of-drones","type":"story","status":"publish","title_hn":"सशर्त छूट: ड्रोनों की दृश्य शक्ति सीमा से परे उड़ानों के संचालन के लिए 20 संस्थाओं को मंजूरी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सशर्त छूट: ड्रोनों की दृश्य शक्ति सीमा से परे उड़ानों के संचालन के लिए 20 संस्थाओं को मंजूरी
Thu, 06 May 2021 02:39 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 06 May 2021 02:39 AM IST
सार
इस मंजूरी दिए जाने का उद्देश्य बीवीएलओएस ड्रोन संचालन से संबंधित बाद के यूएवी नियमों के पूरक ढांचे के विकास में मदद करना है
विज्ञापन
ड्रोन
- फोटो : पिक्साबे
विस्तार
नागरिक विमानन मंत्रालय ने ड्रोन की बियोंड विजुअल लाइन ऑफ साइट (बीवीएलओएस) यानी दृश्य शक्ति सीमा से परे उड़ानों का संचालन करने के लिए 20 संस्थाओं को मानव रहित विमान प्रणाली (यूएएस) नियम, 2021 से सशर्त छूट दी गई है। इस मंजूरी दिए जाने का उद्देश्य बीवीएलओएस ड्रोन संचालन से संबंधित बाद के यूएवी नियमों के पूरक ढांचे के विकास में मदद करना है।
विज्ञापन
बीवीएलओएस परीक्षण ड्रोन का उपयोग करके भविष्य के ड्रोन डिलीवरी और दूसरे प्रमुख इस्तेमालों के लिए रूपरेखा बनाने में मदद मिलेगी। केंद्र सरकार ने ड्रोन को बीवीएलओएस प्रायोगिक उड़ानों के लिए एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (ईओआई) आमंत्रित करने के लिए बीवीएलओएस प्रयोग आकलन और निगरानी (बीईएएम) समिति का गठन किया था।
विज्ञापन