फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Excellence in Investigation: HM Medal for Excellence in Investigation announced to 151 police personnel

Excellence in investigation: ये हैं देश के सर्वश्रेष्ठ जांचकर्ता, इन 151 पुलिस कर्मियों को मिला ये खास मेडल

Fri, 12 Aug 2022 01:51 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 12 Aug 2022 01:51 PM IST
सार

Excellence in investigation: पदक विजेताओं में विभिन्न राज्यों की पुलिस इकाइयों के अलावा केंद्रीय जांच एजेंसी, जैसे सीबीआई, एनआईए व एनसीबी भी शामिल हैं। केंद्रीय जांच एजेंसी 'सीबीआई' को सर्वाधिक 15 मेडल मिले हैं। एनआईए और एनसीबी के खाते में पांच-पांच पदक गए हैं...

विज्ञापन
Excellence in Investigation: HM Medal for Excellence in Investigation announced to 151 police personnel
Medal for Excellence in Investigation - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जांच कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 151 पुलिस कर्मियों को केंद्रीय गृह मंत्री के 'मेडल फॉर एक्सीलेंस इन इन्वेस्टिगेशन' प्रदान करने की घोषणा की गई है। इन पदक विजेताओं में विभिन्न राज्यों की पुलिस इकाइयों के अलावा केंद्रीय जांच एजेंसी, जैसे सीबीआई, एनआईए व एनसीबी भी शामिल हैं। गत वर्ष 152 पुलिस पर्सनल को यह सम्मान प्रदान किया गया था। इस बार केंद्रीय जांच एजेंसी 'सीबीआई' को सर्वाधिक 15 मेडल मिले हैं। एनआईए और एनसीबी के खाते में पांच-पांच पदक गए हैं।

विज्ञापन

 

आंध्र प्रदेश पुलिस को 6, असम पुलिस को 4, बिहार पुलिस को 7, छत्तीसगढ़ पुलिस को 3, गुजरात पुलिस को 6, हरियाणा पुलिस को 4, हिमाचल प्रदेश पुलिस को 1, जम्मू एंड कश्मीर पुलिस को 1, झारखंड पुलिस को 2, कर्नाटक पुलिस को 6, केरल पुलिस को 8, मध्यप्रदेश पुलिस को 10, महाराष्ट्र पुलिस को 11, मणिपुर पुलिस को 1, मेघालय पुलिस को 1, मिजोरम पुलिस को 1, नागालैंड पुलिस को 1, ओडिशा पुलिस को 4, पंजाब पुलिस को 1, राजस्थान पुलिस को 8, तमिलनाडु पुलिस को 5, तेलंगाना पुलिस को 5, त्रिपुरा पुलिस को 1, उत्तर प्रदेश पुलिस को 10, उत्तराखंड पुलिस को 1, पश्चिम बंगाल पुलिस को 8, अंडेमान एंड निकोबार पुलिस को 1, दादरा एंड नगर हवेली पुलिस को 1, दिल्ली पुलिस को 6 और पुदुच्चेरी पुलिस को एक मेडल मिला है।

विज्ञापन

 

2021 में केंद्रीय गृह मंत्री के 'जांच उत्कृष्टता पदक' से 152 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया था। इनमें 28 महिला पुलिस अधिकारी भी शामिल थीं। सीबीआई के 15 जांच अधिकारी सम्मानित किए गए थे। इस पदक के लिए सभी राज्यों को 30 अप्रैल तक सिफारिशें भेजने के लिए कहा गया था। केंद्रीय जांच एजेंसियों के सदस्यों को यह पदक जांच में उनकी उत्कृष्टता के आधार पर दिया जाता है। राज्य या केंद्र शासित प्रदेश पुलिस बल में उत्कृष्ट सेवा व जांच पड़ताल के दौरान जांच के उच्च पेशेवर मानकों को बढ़ावा देने के लिए यह पदक मिलता है। खास बात यह है कि यह पदक हेड कांस्टेबल से लेकर पुलिस अधीक्षक तक रैंक के अधिकारियों को दिया जा सकता है। किसी भी अपराध की जांच में उच्च मानकों को स्थापित करके पेशेवर रवैये को बढ़ाने, ईमानदारी, कर्त्तव्यनिष्ठा व काम से असाधारण साहस का परिचय देने वाले पुलिस कर्मियों को यह मेडल 2018 से दिया जा रहा है। इस पदक का उद्देश्य पुलिसर्मियों को प्रोत्साहित करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed