ओडिशा : महज 100 रुपये की खातिर संबलपुर विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति की हत्या, आरोपी हिरासत में
ओडिशा के संबलपुर विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति ध्रुव नाइक की हत्या कर दी गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संबलपुर विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रोफेसर ध्रुव राज नाइक की रविवार को झारसुगुडा जिले स्थित कुआरमल गांव में उनके आवास पर एक बदमाश ने कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी। पूर्व कुलपति के भाई अर्जुन नायक ने मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा कि कुआरमल गांव का एक शराबी युवक उनके आवास पर आया और पूर्व वीसी से 100 रुपये मांगने लगा। मना करने पर युवक ने उन्हें घर से निकाल दिया और हमला कर दिया और धारदार हथियार से उनकी हत्या कर दी। वहीं इस मामले पर जानकारी देते हुए झारसुगुड़ा के एसपी बीसी दास ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और पूछताछ की जा रही है।
Odisha | Sambalpur University former Vice-Chancellor Dhurba Raj Nayak murdered over Rs 100
विज्ञापन
"Accused barged into Nayak's house; on being refused to be given money, he attacked Nayak with axe & fled the spot. Deceased succumbed to injuries. Probe on," says Jharsuguda SP BC Das pic.twitter.com/RLhrRxHYg4— ANI (@ANI) June 27, 2021