{"_id":"617ecbfd05132778181ec8e5","slug":"ex-pm-manmohan-singh-discharged-from-aiims-latest-news-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"अच्छी खबर: मनमोहन सिंह को 18 दिन बाद एम्स से मिली छुट्टी, उनकी पत्नी ने डॉक्टर्स और शुभचिंतकों का शुक्रिया अदा किया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अच्छी खबर: मनमोहन सिंह को 18 दिन बाद एम्स से मिली छुट्टी, उनकी पत्नी ने डॉक्टर्स और शुभचिंतकों का शुक्रिया अदा किया
Mon, 01 Nov 2021 11:35 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Mon, 01 Nov 2021 11:35 PM IST
सार
पूर्व पीएम का उपचार डॉ. नीतीश की निगरानी में चला था। एम्स प्रबंधन ने बताया कि रविवार शाम 5:20 बजे मनमोहन सिंह को डिस्चार्ज किया गया। फिलहाल उनका उपचार जारी रहेगा और घर पर भी आराम करने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को रविवार देर शाम दिल्ली एम्स से छुट्टी दे दी गई। उन्हें 13 अक्तूबर को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद भर्ती कराया गया था। जांच में उन्हें डेंगू बुखार की पुष्टि हुई थी। पूर्व पीएम का उपचार डॉ. नीतीश की निगरानी में चला था। एम्स प्रबंधन ने बताया कि रविवार शाम 5:20 बजे मनमोहन सिंह को डिस्चार्ज किया गया। फिलहाल उनका उपचार जारी रहेगा और घर पर भी आराम करने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
इस बीच पूर्व प्रधानमंत्री की पत्नी गुरशरण कौर ने सोमवार को कहा कि वह एवं उनके परिवार के सदस्य एम्स के चिकित्सकों, स्टाफ और शुभचिंतकों का धन्यवाद करते हैं। उन्होंने एक बयान में यह भी बताया कि मनमोहन सिंह फिलहाल घर पर डेंगू से उबर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेरा परिवार और मैं अपने सभी मित्रों और शुभचिंतकों को यह सूचित करके बहुत खुश हैं कि डॉक्टर मनमोहन सिंह अस्पताल से घर आ गए हैं और डेंगू से उबर रहे हैं। इस मौके पर हम कड़ी मेहनत एवं सहयोग के लिए एम्स के चिकित्सकों, नर्सों, चिकित्साकर्मियों तथा शुभचिंतकों का बहुत आभार प्रकट करते हैं।
विज्ञापन