{"_id":"67e7f9b1d5af3fb9720ab3e6","slug":"ex-minister-injured-in-scuffle-during-coop-bank-board-poll-in-bengal-news-in-hindi-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal: बंगाल में सहकारी बैंक के बोर्ड चुनाव के दौरान हाथापाई, पूर्व मंत्री और TMC विधायक अखिल गिरी घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal: बंगाल में सहकारी बैंक के बोर्ड चुनाव के दौरान हाथापाई, पूर्व मंत्री और TMC विधायक अखिल गिरी घायल
Sat, 29 Mar 2025 07:16 PM IST
पवन पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: पवन पांडेय
Updated Sat, 29 Mar 2025 07:16 PM IST
सार
वरिष्ठ टीएमसी विधायक अखिल गिरि सहकारी बैंक के बोर्ड सदस्यों के चुनाव के दौरान हुई झड़प में घायल हो गए हैं। इस मामले में उनके समर्थकों ने पुलिसकर्मी पर उनको धक्का देने का आरोप लगाते हुए बूथ के सामने प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन
अखिल गिरी, टीएमसी विधायक (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
विस्तार
पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ टीएमसी विधायक अखिल गिरि शनिवार को पूर्व मेदिनीपुर जिले में एक सहकारी बैंक के बोर्ड सदस्यों के चुनाव प्रक्रिया के दौरान हाथापाई में घायल हो गए। 14 सीटों वाले सहकारी बैंक के अध्यक्ष विपक्ष के नेता और भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी थे। मामले में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि कोंटाई सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक की 13 सीटों के लिए मतदान शुरू होते ही भाजपा और तृणमूल कांग्रेस से संबंधित प्रतिद्वंद्वी गुटों के बीच मारपीट हो गई।
यह भी पढ़ें - Bihar Politics: जेपी नड्डा बोले- लालू प्रसाद के शासन में 'डूबता बिहार' बना, नीतीश के में अंधकार से बाहर आया
हाथापाई में पूर्व मंत्री के हाथ में लगी चोट
बता दें कि, टीएमसी पहले ही एक सीट निर्विरोध जीत चुकी है, जिससे 13 अन्य सीटों पर मतदान हो रहा है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि रामनगर कॉलेज मतदान केंद्र पर हुई हाथापाई में पूर्व मंत्री अखिल गिरी के हाथ में चोटें आईं। इसके बाद अखिल गिरी के समर्थकों ने बूथ के सामने प्रदर्शन करते हुए आरोप लगाया कि टीएमसी नेता को एक पुलिसकर्मी की तरफ से धक्का दिया गया था।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
वहीं ताम्रलिप्ता अस्पताल में इलाज करा रहे पूर्व मंत्री ने कहा कि पुलिस विपक्ष के नेता और नंदीग्राम के विधायक शुभेंदु अधिकारी के निर्देश पर काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व मेदिनीपुर जिले की पुलिस अमानवीय तरीके से काम कर रही है।
यह भी पढ़ें - Kerala: प्रियंका ने वायनाड भूस्खलन में प्रभावित छात्रों को दिया तोहफा, शिक्षा की राह आसान करने का लिया संकल्प
जिले में बदल गए हैं राजनीतिक समीकरण
2021 के विधानसभा चुनाव से पहले शुभेंदु अधिकारी के टीएमसी से भाजपा में शामिल होने के बाद जिले में राजनीतिक समीकरण बदल गए हैं। अब दोनों ही पार्टियों की नजर सहकारी बैंक चुनाव जीतने पर है। वहीं पत्रकारों से बात करते हुए शुभेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया कि अखिल गिरी और उनके बेटे सुप्रकाश गिरी ने रामनगर और कांथी इलाकों में मतदान केंद्रों पर आतंक फैलाया और हार का आभास होने के बाद शांतिपूर्ण मतदान को रोकने की कोशिश की।
शुभेंदु अधिकारी ने अखिल गिरी पर लगाए आरोप
शुभेंदु अधिकारी ने आगे कहा, 'जब उन्होंने मतदान केंद्र में जबरन घुसने की कोशिश की, तो उन्हें रोक दिया गया और फिर उन्होंने चोट लगने का नाटक किया।' उन्होंने कहा कि अखिल गिरी और उनके बेटे दोनों ही अपनी बलपूर्वक रणनीति को लागू करने में विफल रहे और इसके बाद हताश हो गए। शुभेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया कि अखिल गिरी ने हाथापाई के दौरान एक पुलिसकर्मी को भी मारा और बूथ पर ड्यूटी पर मौजूद कुछ पुलिसकर्मियों के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन