फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Priyanka Gandhi Said UDF will ensure education for students affected by Wayanad landslide News In Hindi

Kerala: प्रियंका ने वायनाड भूस्खलन में प्रभावित छात्रों को दिया तोहफा, शिक्षा की राह आसान करने का लिया संकल्प

Sat, 29 Mar 2025 06:30 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वायनाड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वायनाड Published by: शुभम कुमार Updated Sat, 29 Mar 2025 06:30 PM IST
सार

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने वायनाड भूस्खलन में प्रभावित छात्रों के शिक्षा पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इस आपदा के बाद वह भविष्य में उनके जीवन को आसान बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगी। उन्होंने कहा कि हम आपको वह वापस नहीं दे सकते जो आपने खोया है, लेकिन हम भविष्य में आपके जीवन को आसान बना सकते हैं।

विज्ञापन
Priyanka Gandhi Said UDF will ensure education for students affected by Wayanad landslide News In Hindi
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी - फोटो : PTI

विस्तार

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को वायनाड जिले में भूस्खलन से प्रभावित छात्रों को शिक्षा सुनिश्चित करने का वादा किया। कलपेट्टा में मुंडक्कई-चूरलमाला क्षेत्र के बचे हुए छात्रों को छात्रवृत्ति वितरण के उद्घाटन के दौरान प्रियंका गांधी ने कहा कि इस भूस्खलन में बाहर पढ़ने वाले छात्र बच गए, लकिन दुखद ये करहा कि उन्होंने अपने परिवारों को खो दिया। उन्होंने कहा कि यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) ने यह सुनिश्चित करने का फैसला लिया है कि ऐसे छात्र अपनी शिक्षा जारी रख सकें।

विज्ञापन


प्रियंका गांधी ने मदद करने के लिए संस्थानों की सराहना की
प्रियंका गांधी ने विभिन्न संस्थानों की ओर से की गई मदद की सराहना की। साथ ही बताया कि वायनाड के 121 छात्र वर्तमान में NICHE कन्याकुमारी में पढ़ाई कर रहे हैं, जिनको पूर्ण छात्रवृत्ति दी गई है। इसके अलावा, कर्नाटक के येनेपोया विश्वविद्यालय ने वायनाड के चार छात्रों के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- PM Modi Nagpur Visit: नागपुर दौरे पर मोहन भागवत से मिलेंगे पीएम मोदी, सुनील आंबेकर बोले- देशहित में होगी चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन

वायनाड आपदा पर जताया दुख
इसके साथ ही प्रियंका गांधी ने भूस्खलन के बाद वायनाड में लोगों के दर्द और पीड़ा की बात की। उन्होंने कहा कि इस आपदा के बाद वह भविष्य में उनके जीवन को आसान बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगी। उन्होंने कहा, हम आपको वह वापस नहीं दे सकते जो आपने खोया है, लेकिन हम भविष्य में आपके जीवन को आसान बना सकते हैं। इसके अलावा उन्होंने वायनाड में शैक्षिक पुनर्वास के लिए कलपेट्टा विधायक टी सिद्दीकी की सराहना की, जिन्होंने छात्रों के लिए धन जुटाने और कॉलेजों से शुल्क छूट दिलाने के लिए कड़ी मेहनत की है। प्रियंका गांधी का तीन दिवसीय वायनाड दौरा आज समाप्त हो रहा है।


ये भी पढ़ें:- US Military: रक्षा मंत्री महिलाओं के युद्धक्षेत्र में जाने के खिलाफ; फिटनेस और सैन्य नियमों में समीक्षा की पहल

केंद्र सरकार पर साधा निशाना
इससे पहले प्रियंका गांधी वाड्रा ने वायनाड में पत्रकारों से बातचीत के दौरान केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र संसद में चर्चा को रोक रहा है। विपक्ष की आवाज दबाकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को कमजोर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का दृष्टिकोण किसी भी तरह से चर्चा को टालना है, इसके लिए विभिन्न हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। विपक्ष की आवाज को कथित रूप से दबाने के सवालों का जवाब देते हुए सांसद ने कहा कि सरकार ने संसद में चर्चा को रोका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed