फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ex-militants outfit asks Meiteis to leave Mizoram for own safety

Mizoram: पूर्व उग्रवादियों के संगठन ने मणिपुर से आए मैतेई लोगों से की मिजोरम छोड़ने की अपील; ये चेतावनी भी दी

Fri, 21 Jul 2023 10:56 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आईजोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आईजोल Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Fri, 21 Jul 2023 10:56 PM IST
सार

पीस एकॉर्ड एमएनएफ रिटर्नीज एसोसिएशन (पीएएमआरए) ने शुक्रवार को कहा, मिजोरम में स्थिति तनावपूर्ण हो गई है और मणिपुर में उपद्रवियों के बर्बर और जघन्य कृत्यों के मद्देनजर मणिपुर के मैतेई लोगों के लिए मिजोरम में रहना अब सुरक्षित नहीं है। पीएएमआरए मिजोरम के सभी मैतेई लोगों से अपील करता है कि वे सुरक्षा उपाय के तौर पर अपने गृह राज्य चले जाएं।

विज्ञापन
Ex-militants outfit asks Meiteis to leave Mizoram for own safety
मणिपुर हिंसा - फोटो : ANI

विस्तार

मिजोरम में पूर्व उग्रवादियों के एक संगठन ने पड़ोसी जातीय संघर्षग्रस्त राज्य में दो महिलाओं के साथ बर्बरता के बाद परेड निकालने की घटना के बाद मणिपुर से आए मैतेई लोगों को उनकी ‘अपनी सुरक्षा’ के लिए मिजोरम छोड़ने को कहा है। संगठन ने कहा, इस घटना के बाद मिजो युवाओं में बहुत आक्रोश है। ऐसे में बेहतर होगा कि मणिपुर से आए मैतेई लोग राज्य छोड़कर चले जाएं।

विज्ञापन


पीस एकॉर्ड एमएनएफ रिटर्नीज एसोसिएशन (पीएएमआरए) ने शुक्रवार को कहा, मिजोरम में स्थिति तनावपूर्ण हो गई है और मणिपुर में उपद्रवियों के बर्बर और जघन्य कृत्यों के मद्देनजर मणिपुर के मैतेई लोगों के लिए मिजोरम में रहना अब सुरक्षित नहीं है। पीएएमआरए मिजोरम के सभी मैतेई लोगों से अपील करता है कि वे सुरक्षा उपाय के तौर पर अपने गृह राज्य चले जाएं। एसोसिएशन ने यह भी चेतावनी दी कि यदि मैतेई अपील की अनदेखी करते हैं और मिजोरम नहीं छोड़ते हैं तो उनकी सुरक्षा को होने वाली क्षति के लिए वे खुद जिम्मेदार होंगे। संगठन के महासचिव सी लालथेनलोवा ने कहा, यह सुरक्षा के लिए एक सामान्य अपील थी और इसे आदेश या चेतावनी नहीं माना जाना चाहिए। उन्होंने कहा, अपील केवल मणिपुर के मैतेई लोगों के लिए है, अन्यत्र के लोगों के लिए नहीं। मिजोरम में हजारों मैतेई लोग रहते हैं, जिनमें छात्र भी शामिल हैं, जिनमें अधिकतर मणिपुर और असम के हैं।
विज्ञापन


मिजोरम के गृह आयुक्त और सचिव एच लालेंगमाविया ने बताया कि राज्य सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है कि किसी भी मैतेई व्यक्ति को नुकसान न पहुंचे। उन्होंने कहा, पड़ोसी राज्य में तनाव बढ़ने पर पुलिस को सतर्क कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed