{"_id":"58518d994f1c1bc37b64a3b0","slug":"ex-iaf-chief-s-p-tyagi-s-cbi-remand-extended","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व वायुसेना प्रमुख एसपी त्यागी की न्यायिक हिरासत 30 दिसंबर तक बढ़ी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पूर्व वायुसेना प्रमुख एसपी त्यागी की न्यायिक हिरासत 30 दिसंबर तक बढ़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 17 Dec 2016 04:08 PM IST
विज्ञापन
3600 करोड़ के वीवीआईपी चॉपर डील घोटाला मामले में पूर्व वायुसेना प्रमुख एसपी त्यागी की न्यायिक हिरासत 30 दिसंबर तक बढ़ा दी गई है। हालांकि तीनों आरोपियों ने पटियाला हाउस कोर्ट में जमानत के लिए अर्जी दे दी है।
विज्ञापन
इससे पहले 14 दिसंबर तक एसपी त्यागी समेत तीन को सीबीआई की रिमांड पर भेजा गया था। पूर्व में हुई पेशी के दौरान सीबीआई ने कोर्ट को बताया था कि फरवरी 2005 में फिनमेकेनिका के जनरल मैनेजर (जीएम) भारत आए थे और एसपी त्यागी से मिले थे।
विज्ञापन
एजेंसी का आरोप है कि एसपी त्यागी ने 1 जनवरी 2005 को वायु सेना अध्यक्ष बनने के बाद हेलीकॉप्टर खरीद के मानकों में फेरबदल करवाया था। इसके बाद फिनमेकेनिका इस रक्षा सौदे के लिये बोली लगाने की अधिकारी बन गई थी।
विज्ञापन
सीबीआई ने कहा कि हेलीकॉप्टर सौदे के लिये ऊंचाई के मानकों को घटाकर 6000 मीटर से 45 सौ मीटर कर दिया गया था। जबकि इससे पहले वायु सेना 6000 मीटर तक उड़ान करने की क्षमता को मानक मानकर सौदा करना चाहती थी।