{"_id":"63b9a33707d8fd40073f9356","slug":"ex-assam-mla-arrested-was-involved-in-efforts-to-form-terror-group-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"Assam: पूर्व विधायक और दो अन्य गिरफ्तार, पुलिस का दावा- गोला बारूद के साथ बरामद किए अत्याधुनिक हथियार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Assam: पूर्व विधायक और दो अन्य गिरफ्तार, पुलिस का दावा- गोला बारूद के साथ बरामद किए अत्याधुनिक हथियार
Sat, 07 Jan 2023 10:22 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Published by: निर्मल कांत
Updated Sat, 07 Jan 2023 10:22 PM IST
सार
कोकराझार की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) नबनीता शर्मा ने कहा कि उनके घर से गोला बारूद के साथ अत्याधुनिक हथियार बरामद किए गए। उन्होंने बताया कि बासुमतारी को शुक्रवार रात बक्सा जिले में उनके आवास से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
Arrest demo
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
असम के पूर्व विधायक हितेश बासुमतारी को दो अन्य लोगों के साथ उग्रवादी समूह बनाने के प्रयासों में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
कोकराझार की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) नबनीता शर्मा ने कहा कि उनके घर से गोला बारूद के साथ अत्याधुनिक हथियार बरामद किए गए। उन्होंने बताया कि बासुमतारी को शुक्रवार रात बक्सा जिले में उनके आवास से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
एएसपी ने कहा, गिरफ्तार किए गए दो अन्य व्यक्ति बोडोलैंड जाती सुरक्षा मंच के कार्यकारी अध्यक्ष दाओराव देखराब नारजारी और बोडोलैंड ठेकेदार संघ के अध्यक्ष बिक्रम दैमारी हैं। नारजारी को कोकराजार से गिरफ्तार किया गया। वहीं दैमारी को उदलगुरी से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, हमें सूचना मिली थी कि कुछ लोग एक नया उग्रवादी संगठन बनाने की कोशिश कर रहे हैं और इस सिलसिलए में हमने इन लोगों को गिरफ्तार किया है।
कोकराझार में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किए जाने के बाद बासुमतारी और दैमारी को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि नारजारी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। एएसीपी ने कहा, आगे की जानकारी जांच के बाद पता चल पाएगी।