{"_id":"6198cde8f591c929c84844c9","slug":"ews-quota-no-change-in-present-reservation-system-says-kerala-cm","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटा: केरल में ईडब्ल्यूएस को सरकारी नौकरियों में 10 फीसदी आरक्षण, सीएम विजयन बोले- कम नहीं होगा मौजूदा आरक्षण","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोटा: केरल में ईडब्ल्यूएस को सरकारी नौकरियों में 10 फीसदी आरक्षण, सीएम विजयन बोले- कम नहीं होगा मौजूदा आरक्षण
Sat, 20 Nov 2021 03:58 PM IST
सुरेंद्र जोशी
पीटीआई, तिरुनवंतपुरम
पीटीआई, तिरुनवंतपुरम
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Sat, 20 Nov 2021 03:58 PM IST
सार
केरल में ईडब्ल्यूएस लोगों के सर्वे के शुभारंभ के मौके पर विजयन ने कहा कि अनारक्षित वर्ग के लोगों का एक तबका बेहद गरीब है। उन्हें आरक्षण का लाभ नहीं मिलता है।
विज्ञापन
पिनराई विजयन (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार समाज के अगड़े समुदाय के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों (EWS) के लिए आरक्षण लेकर आई है। इसका मकसद समाज के सभी वर्गों को बेहतर जीवन मुहैया कराना है। इसका मौजूदा आरक्षण व्यवस्था पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
केरल में ईडब्ल्यूएस लोगों के सर्वे के शुभारंभ के मौके पर विजयन ने कहा कि अनारक्षित वर्ग के लोगों का एक तबका बेहद गरीब है। उन्हें आरक्षण का लाभ नहीं मिलता है। इसलिए राज्य सरकार को ऐसे लोगों के लिए सरकारी नौकरियों में 10 फीसदी आरक्षण का फैसला करना पड़ा। उन्होंने चेताया कि इस ईडब्ल्यूएस कोटे केा लेकर अवांछित विवाद पैदा करने की कोशिश करने वालों का मकसद इस भावनात्मक मुद्दे पर समाज में विभाजन पैदा कर असल मुद्दे से ध्यान भटकाना है।
विज्ञापन
दूसरे समुदायों का आरक्षण कोटा कम नहीं होगा
समाज के सवर्ण वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की पहचान के लिए केरल में राज्यव्यापी सर्वे शुरू किया गया है। शनिवार को इसके उद्घाटन के बाद सीएम विजयन ने कहा कुछ लोग यह भ्रम फैला रहे हैं कि सरकार मौजूदा आरक्षण का कोटा घटाकर ईडब्ल्यूएस को दे रही है, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हो रहा है। इससे किसी अन्य समुदाय, जो पहले से आरक्षण का लाभ ले रहे हैं, का कोटा कम नहीं होगा। अनारक्षित वर्ग के गरीब लोगों को अलग से आरक्षण मिलेगा। यह सरकार के किसी आरक्षण विरोधी कदम का हिस्सा नहीं है।
विज्ञापन
उच्च गुणवत्ता वाले मानव संसाधन जरूरी
केरल के सीएम विजयन ने अग्निशमन और बचाव कर्मियों की नई बैच की पासिंग आउट परेड के दौरान कहा कि राज्य में प्रशासनिक तंत्र में सुधार के लिए उच्च गुणवत्ता वाले मानव संसाधन और उनकी सेवाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए बुनियादी ढांचा अनिवार्य है। विजयन ने कहा कि उनकी सरकार का ध्यान मानव संसाधन व बुनियादी ढांचे दोनों पर है। 49 नए कर्मियों को अग्निशमन बल में शामिल किया गया है। राज्य में आपदा प्रबंधन को मजबूत करने के लिए हाल ही में गठित नागरिक सुरक्षा बल के तहत शनिवार को 1000 से अधिक स्वयंसेवक भीअग्निशमन बल में शामिल किए गए।