फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Everything you want to know about Lok Sabha chunav 2014 BJP vs Congress

2014 का वो चुनाव जब 'मोदी लहर' के सहारे भाजपा को मिला प्रचंड बहुमत

Tue, 21 May 2019 05:58 PM IST
Prachi Priyam चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prachi Priyam Updated Tue, 21 May 2019 05:58 PM IST
विज्ञापन
Everything you want to know about Lok Sabha chunav 2014 BJP vs Congress
नरेंद्र मोदी - फोटो : PTI

देश के राजनीतिक इतिहास में साल 2014 के लोकसभा चुनाव का अलग ही स्थान है। यह चुनाव कई मायनों में ऐतिहासिक और यादगार था। 2014 में हुए देश के 16वें आम चुनाव में पहली बार ऐसा हुआ था कि कोई गैर- कांग्रेसी सरकार प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में आई थी। 2014 में एनडीए ने कुल 336 लोकसभा सीटों पर रिकॉर्ड जीत दर्ज की थी, जिनमें से 282 सीटें अकेले भारतीय जनता पार्टी की थी। भारतीय जनता पार्टी को मोदी लहर के कारण ऐसा प्रचंड बहुमत हासिल हुआ था कि कांग्रेस एकाएक पीछे खिसक गई।  1984 में कांग्रेस के बाद 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा पहली ऐसी पार्टी बनी थी जिसने अपने दम पर सरकार बनाने लायक सीटें जीती थीं। 1984 में इंदिरा गांधी की हत्या के बाद हुए राजीव गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस को इस कदर प्रचंड बहुमत मिला था। उस वक्त कांग्रेस ने अपने दम पर 404 सीटें जीती थीं।

विज्ञापन


यह लोकसभा चुनाव भाजपा के इतिहास में जितने ही स्वर्णिम अक्षरों में लिखा गया, कांग्रेस के लिए उतना ही बुरा साबित हुआ। एक तरफ मोदी लहर ने भाजपा को शीर्ष पर बैठा दिया, तो दूसरी ओर एक वक्त पंचायत से लेकर प्रधानमंत्री की कुर्सी तक अपनी जड़ें जमा चुकी कांग्रेस मात्र 44 सीटों पर ही सिमट कर रह गई। 2014 में कुल 543 सीटों पर हुए मतदान में जहां राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को 336 सीटें मिली थी, वहीं कांग्रेस गठबंधन ने कुल 60 सीटें जीती थीं। 

विज्ञापन

 

ख़ास आपके लिए:- लोकसभा चुनाव नतीजे: आपके शहर में कौन आगे, कौन पीछे...पल-पल का हाल सीधे आपके मोबाइल पर

विज्ञापन
विज्ञापन


प्रचंड बहुमत से जीत हासिल करने के अलावा और भी कई ऐसी बातें थीं जिसके कारण यह चुनाव अपने आप में खास रहा-

दो सीटों से लड़े थे मोदी, दोनों पर खिलाया कमल
2014 के लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी वडोदरा और वाराणसी सीट से चुनाव जीते थे। वडोदरा में मोदी ने कांग्रेस उम्मीदवार मधुसूदन मिस्त्री और वाराणसी में केजरीवाल को भारी मतों से हराया था।



उत्तर प्रदेश की 80 मेें से 71 सीटें भाजपा के खाते में गई थीं 
उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा की 80 सीटों में से 71 पर जीत दर्ज की थी। वहां कांग्रेस के खाते में सिर्फ दो सीटें आई थी। जबकि दो सीटें 'अपना दल' ने जीती थीं। यहां समाजवादी पार्टी ने केवल 5 सीटों पर जीत हासिल की थी।

भाजपा ने राजस्थान और गुजरात में सभी लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज की थी
2014 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने गुजरात की सभी 26 सीटों पर जीत दर्ज की थी जबकि राजस्थान की सभी 25 सीटें भाजपा की झोली में गई थीं। मध्यप्रदेश में भाजपा ने 29 में से 27 सीटों पर जीत दर्ज की थी। इसी तरह, झारखंड की 14 लोकसभा सीटों में से 12 सीटें भाजपा के खाते में गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed