फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Everyone will get social security from billionaires to daily wages

अरबपतियों से दिहाड़ी मजदूर तक सबको मिलेगी सामाजिक सुरक्षा     

Thu, 13 Sep 2018 06:38 AM IST
हिमांशु मिश्र, नई दिल्ली
हिमांशु मिश्र, नई दिल्ली Updated Thu, 13 Sep 2018 06:38 AM IST
विज्ञापन
Everyone will get social security from billionaires to daily wages
श्रम मंत्रालय
देश के अरबपतियों से लेकर दिहाड़ी मजदूर तक को सामाजिक सुरक्षा के दायरे में लाने का रास्ता करीब-करीब साफ हो गया है। इसके लिए यूनिवर्सल सोशल सिक्योरिटी कोड पर श्रम मंत्रालय इसी महीने हितधारकों से अंतिम बातचीत करेगा। सरकार की योजना इससे संबंधित बिल को हर हाल में संसद के शीत सत्र में पारित कराने की है। बिल पारित होते ही असंगठित क्षेत्र की 55 करोड़ लोग भी इसके दायरे में आ जाएंगे।
विज्ञापन


सोशल सिक्योरिटी कोड से संबंधित बिल पारित होने के बाद सामाजिक सुरक्षा खासतौर से पेंशन और स्वास्थ्य से जुड़ी सभी योजना एक योजना में समाहित हो जाएगी। ज्यादातर राज्य और हितधारक श्रम मंत्रालय के प्रस्ताव पर सहमत हैं। बाकी बचे हितधारकों और राज्यों से इसी महीने के तीसरे हफ्ते अंतिम दौर की बातचीत के बाद बिल से जुड़े ड्राफ्ट को अंतिम रूप दिया जाएगा। 
विज्ञापन


भारतीय मजदूर संघ के महामंत्री विरजेश उपाध्याय के मुताबिक सामाजिक सुरक्षा की तीन श्रेणी होंगी। पहली श्रेणी में वह वर्ग होगा जो इस तरह की सुविधा हासिल करने में खुद सक्षम है। दूसरा वर्ग जिसे नियोक्ता की ओर से सुविधा हासिल होती है। शेष 55 करोड़ लोग ऐसे हैं जिन्हें अब तक स्वास्थ्य और पेंशन जैसे सुविधाएं नहीं मिल सकी हैं। सोशल सिक्योरिटी कोड के जरिये सरकार सामाजिक सुरक्षा से वंचित ऐसे लोगों को इस दायरे में लाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गेम चेंजर साबित होगी योजना

हालांकि यह योजना वर्तमान सरकार के कार्यकाल में जमीन पर नहीं उतरेगी, मगर इसके जरिये सरकार असंगठित क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़ा सियासी संदेश देने में सफल जरूर होगी। वैसे भी इस वर्ग को सीधा संदेश देने के लिए सरकार ने स्वास्थ्य कवर देने वाली आयुष्मान योजना को पहले ही लागू कर दिया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed