{"_id":"589ba74d4f1c1b945237abbe","slug":"every-muslim-in-india-is-a-hindu-from-their-soul-mohan-bhagwat","type":"story","status":"publish","title_hn":"RSS प्रमुख मोहन भागवत बोले- भारत का हर मुसलमान आत्मा से हिंदू","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
RSS प्रमुख मोहन भागवत बोले- भारत का हर मुसलमान आत्मा से हिंदू
ब्यूरो/ अमर उजाला, भोपाल
Updated Thu, 09 Feb 2017 06:44 AM IST
विज्ञापन
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत
- फोटो : PTI
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा है कि इबादत से मुसलमान भले ही इस्लाम को मानते हों मगर आत्मा से वे हिंदू ही हैं। भागवत बुधवार को मध्यप्रदेश के बैतूल में आयोजित हिंदू महासम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले बैतूल जेल पहुंचकर संघ प्रमुख ने आरएसएस के द्वितीय सरसंघचालक माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर को श्रद्धासुमन अर्पित किए। गोलवलकर को महात्मा गांधी की हत्या के बाद 1949 में इस जेल में बंद किया गया था। हालांकि विपक्षी दल कांग्रेस ने इस पर आपत्ति जताई और कहा कि राज्य सरकार ने इस मामले में जेल मैन्युअल का उल्लंघन किया है।
विज्ञापन
जेल में उनके साथ संघ के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे। यह कार्यक्रम पहले से तय था। भागवत उस बैरक में गए जहां गुरु गोलवलकर को तीन माह के लिए रखा गया गया था। इसके बाद हिंदू महासम्मेलन में भागवत ने कहा कि इंग्लैंड में इंग्लिश, अमेरिका में अमेरिकन और हिंदुस्तान में हिंदू रहते हैं। इसलिए भारतीय मंच पर मुस्लिम भारत माता की आरती करेगा ही। वह इबादत भले ही खुदा की करे, मगर आरती करने में क्या हर्ज है।
विज्ञापन
असल में मंगलवार को सम्मेलन स्थल पर दीये जलाए गए थे। इसमें राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के लोग भी शामिल हुए थे। भागवत उसी संदर्भ में बोल रहे थे। आरएसएस प्रमुख ने कहा, हिंदुस्तान में रहने वाला मुसलमान इबादत से भले ही इस्लामिक हो, लेकिन आत्मा से वो हिंदू है। जात-पात के भेद मिटाकर हिंदू समाज को एकजुट होना होगा। दुनिया भारत को विश्व गुरु कहती है, लेकिन यदि भारत को विश्व गुरु बनना है तो हिंदुओं को एकजुट होना होगा।
विज्ञापन