फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   every morning National anthem is sung in Abhaynagar Primary School of West Bengal

रोज सुबह 52 सेकेंड के लिए रुक जाता है देश का ये गांव

Sat, 17 Mar 2018 08:29 PM IST
एजेंसी, अभयनगर
एजेंसी, अभयनगर Updated Sat, 17 Mar 2018 08:29 PM IST
विज्ञापन
every morning National anthem is sung in Abhaynagar Primary School  of West Bengal

पश्चिम बंगाल का एक गांव देशभक्ति का नायाब नमूना पेश कर रहा है। नादिया जिले के इस गांव में एक स्कूल में हर कामकाजी दिन के 10 बजकर 50 मिनट पर राष्ट्रगान गाया जाता है। फिर 52 सेकेंड के लिए पूरा गांव सारा काम रोक देता है और राष्ट्रगान गाने लगता है। चाहे लोग घर पर हों, मोटरसाइकिल से कहीं जा रहे हों, ऑटो रिक्शे, साइकिल या पैदल चल रहे हों, वहीं रुक जाते हैं और गाना शुरू कर देते हैं। 

विज्ञापन


अभयनगर प्राइमरी स्कूल के चार छात्र राष्ट्रगान गाते हैं और लाउडस्पीकर के जरिये यह पूरे गांव में गूंजता है। स्कूल के हेडमास्टर शफीकुल इस्लाम ने बताया, हमने सोचा की इस तरह छात्रों और गांव के लोगों में देशभक्ति की भावना कूट-कूट कर भर जाएगी। हमने गांव वालों से अपील की कि वे जहां पर भी हों स्कूल में पढ़ने वाले अपने बच्चों के साथ राष्ट्रगान गाना शुरू कर दें। लोग तैयार हो गए और यह काम जारी है।
विज्ञापन


 इस्लाम बताते हैं, लाउड स्पीकर स्कूल की इमारत से 100 फुट दूर लगाया गया है। जो लोग राष्ट्रगान सुनते हैं, इसी के साथ सुर मिलाकर गाते हैं। 50 वर्षीय किसान मैजुद्दीन बिश्वास ने बताया, वह बुधवार को दो लोगों के साथ सिर पर फसल रखकर गुजर रहे थे। तभी स्पीकर पर राष्ट्रगान सुनाई पड़ा। वह रुक गए और गाना शुरू कर दिया। यह अच्छा लगता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


26 साल की चंपा बीबी के मुताबिक वह अपनी दो बेटियों को स्कूल लेकर जाती हैं और एक को घर पर छोड़ देती हैं। उनकी बेटियां अब उनसे कहती हैं कि आप स्कूल में इंतजार किया करें और जन गण मन... गाकर ही जाया करें। 115 छात्रों वाले इस स्कूल में ज्यादातर बच्चे गरीब परिवारों से आते हैं। इस स्कूल को 2016 में शिशुमित्र विद्यालय पुरस्कार और 2012 में निर्मल विद्यालय पुरस्कार भी मिल चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed