राहुल पर जेटली का वार- मुझे शर्म आई जब US में कहा गया परिवारवाद भारत का स्वभाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका में दिए बयान पर वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान राहुल का बिना नाम लिए कहा कि मुझे शर्म आई जब अमेरिका में कहा गया कि परिवारवाद इस देश के स्वभाव में है।
जेटली ने कहा कि कुछ पार्टियों को यह लगता होगा कि वंशवाद पर केंद्रित रहना एक खूबी है पर आगे चलकर यह भार बन जाता है। उन्होंने रोहिंग्या के मुद्दे पर भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा, 'हर देश अपनी विदेश व सुरक्षा नीति और जनसंख्या के अनुसार फैसला लेगा।'
Mujhe sharam aayi jab Amreeka mein baith ke kaha gaya ki parivarvaad is desh ke svabhaav mein hai: Arun Jaitley pic.twitter.com/ks7OcQdpPJ
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) September 19, 2017
Some parties may think that being centered around dynasty is an asset but in the long run it becomes a burden: Arun Jaitley
— ANI (@ANI) September 19, 2017
Every country will decide its course of action based on its own foreign & security policy & balance of population: Arun Jaitley #Rohingyas pic.twitter.com/gL8QPz3JXe
— ANI (@ANI) September 19, 2017
पढ़ें- US में बोले राहुल- भारत के विकास में चुनौतियां खड़े कर रहे हैं अहसहिष्णुता और बेरोजगारी
बताते चलें कि पिछले दिनों अमेरिका के बर्कले स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिर्फोनिया में इंडिया एट 70 विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए राहुल गांधी ने मौजूदा भारतीय राजनीति पर कटाक्ष किया था। उन्होंने कहा था कि परिवारवाद देश की राजनीति के स्वाभाव में है। इसके साथ ही राहुल ने देश में बढ़ रही हिंसा पर चिंता जताते हुए कहा था कि भारत में नफरत और हिंसा की राजनीति चल रही है। उन्होंने ने कश्मीर में बिगड़े हालातों के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया था। हालांकि विदेशी जमीन पर भारत के खिलाफ बोलने पर भाजपा ने भी राहुल गांधी पर पलटवार किया था।