फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   'Every child is special', said Assam Governor Acharya on Autism Awareness Day

Autism Day: 'प्रत्येक बच्चा खास', ऑटिज्म जागरूकता दिवस पर बोले असम के राज्यपाल आचार्य

Sat, 05 Apr 2025 01:41 PM IST
बशु जैन एन अर्जुन, अमर उजाला, गुवाहाटी
एन अर्जुन, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: बशु जैन Updated Sat, 05 Apr 2025 01:41 PM IST
सार

असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने ऑटिज्म जागरूकता दिवस पर गुवाहाटी के एक स्कूल में हुए कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने बच्चों को उपहार बांटे और आगे बढ़ने की सीख दी। 

विज्ञापन
'Every child is special', said Assam Governor Acharya on Autism Awareness Day
ऑटिज्म डे पर स्कूल में बच्चों के साथ राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने कहा है कि प्रत्येक बच्चा अद्वितीय है और उसे एक समावेशी और सहायक वातावरण में विकास और समृद्धि का अवसर मिलना चाहिए। वे ऑटिज़्म अवेयरनेस डे के अवसर पर गुवाहाटी के नारंगी स्थित आशा स्कूल में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। आचार्य ने कहा, हर बच्चे के चेहरे पर मुस्कान हो, हर बच्चे का जीवन खुशियों से सराबोर हो, इस तरह के प्रयास समाज में लगातार होते रहने चाहिए। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से सबका दिल जीत लिया।

विज्ञापन


भारतीय रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि कार्यक्रम में असम के लक्ष्मण प्रसाद आचार्य के अलावा लेफ्टिनेंट जनरल संजय मलिक, एसएम, जीओसी 101 एरिया और मेजर जनरल आरडी शर्मा, जीओसी 51 सब एरिया ने भी शिरकत की और उन्होंने भी समावेशिता की महत्व और ऑटिज़्म के बारे में जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता को प्रमुख रूप से रेखांकित किया।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: प्रसिद्ध ब्रह्मकुंडा मेले का भव्य आगाज, मुख्यमंत्री बोले- 14 करोड़ रुपए से किया जाएगा विकास
विज्ञापन
विज्ञापन

'Every child is special', said Assam Governor Acharya on Autism Awareness Day
ऑटिज्म डे पर स्कूल में बच्चों के साथ राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य। - फोटो : अमर उजाला

इस उत्सव में आशा स्कूल, नारंगी के 60 विशेष बच्चों, उनके माता-पिता और शिक्षकों की भागीदारी रही। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम था, जिसे उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने सराहा। बच्चों ने अपनी विशिष्टता और संघर्ष क्षमता को प्रदर्शित किया, अपने सपनों को हासिल करने के लिए अपनी उम्मीद और उत्साह को व्यक्त किया, चाहे वे कितनी भी कठिनाइयों का सामना करें। यह आयोजन ऑटिज़्म के बारे में जागरूकता बढ़ाने, सहानुभूति और आशा को बढ़ावा देने और हमारे विशेष बच्चों को गरिमामय जीवन जीने के लिए सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed