फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Evaluation of the functioning of IAS IPS will be decided by online purchase

केंद्र सरकार: आईएएस-आईपीएस के कामकाज का मूल्यांकन ऑनलाइन खरीद से होगा तय

Wed, 07 Apr 2021 02:59 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Wed, 07 Apr 2021 02:59 AM IST
सार

  • इस पोर्टल का इस्तेमाल कई सरकारी मंत्रालयों और विभागों द्वारा वस्तुओं और सेवाओं की ऑनलाइन खरीद में किया जाता है
  • यह नियम आईएएस, आईपीएस के अलावा भारतीय वन सेवा के अफसरों पर भी लागू होगा

विज्ञापन
Evaluation of the functioning of IAS IPS will be decided by online purchase
Ministry of Personnel Public Grievances & Pensions - फोटो : social media

विस्तार

केंद्र सरकार के ई-बाजार पोर्टल पर वस्तुओं और सेवाओं की खरीद के आधार पर भारतीय सिविल सेवा (आईएएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अफसरों के कामकाज का सालाना मूल्यांकन होगा। कार्मिक मंत्रालय के एक आदेश में यह जानकारी सामने आई है।

विज्ञापन


कार्मिक मंत्रालय ने जारी किया आदेश
आदेश के मुताबिक, इस पोर्टल का इस्तेमाल कई सरकारी मंत्रालयों और विभागों द्वारा वस्तुओं और सेवाओं की ऑनलाइन खरीद में किया जाता है। इसे सुनिश्चित करने के लिए ही इस काम में लगे केंद्र सरकार के सभी मंत्रालयों और विभागों में काम कर रहे अखिल भारतीय सेवा के अफसरों की सालाना प्रदर्शन मूल्यांकन रिपोर्ट बनाई जाएगी।
विज्ञापन


यह नियम आईएएस, आईपीएस के अलावा भारतीय वन सेवा के अफसरों पर भी लागू होगा। 18 मार्च को जारी इस आदेश में कहा गया है कि इस पोर्टल का मकसद सरकारी खरीद में पारदर्शिता और क्षमता को बढ़ाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2020-21 के सत्र से ही होगा लागू
आदेश में कहा गया है कि यह नियम 2020-21 के सत्र से ही लागू होगा। कार्मिक मंत्रालय ने इस संबंध में सभी केंद्रीय सरकारी विभागों के सचिवों को आदेश जारी कर दिए हैं। इसमें कहा गया है कि इसे सभी अफसरों को बताएं और कड़ाई से लागू करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed